Daily Horoscope: आज किन राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा दिन, किन्हें होगी हानि

Summary :

राशिफल: जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आपकी राशि से आठवां चन्द्रमा आने से लाभ में कटौती संभव है। समस्याएं बढ़ सकती है। सावधानी से अपना काम करते रहें। इसके साथ ही जो लोग शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं उन्हें सौदे काटने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी बातों और सलाह को विशेष तौर पर महत्व मिलेगा। यदि वार्तालाप में मधुरता बनाए रख पाए तो आज कुछ अतिरिक्त लाभ प्राप्त होने का योग बन सकता है

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

मेलजोल बनाए रखें तो ही कार्य सिद्धि हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से गोचर ग्रह बहुत अच्छे नहीं है। जिसके कारण धन और मान-सम्मान में हानि हो सकती है। यात्रा योग है। आर्थिक दृष्टि से अभी कुछ संघर्ष बना रहेगा

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

दोस्तों से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवाइयों से लाभ दिखाई देगा। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बेचौनी से राहत का अनुभव होगा। हालांकि इन दिनों स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

सावधान रहना चाहिए। कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। मिश्रित फलप्रद दिन है। कुछ कामों में भाग्य आपका साथ देगा तो कुछ में नहीं देगा

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

सरकार की तरफ से कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आज कोई नया कार्य या एग्रीमेंट आज नहीं करें। परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। हालांकि दोपहर बाद आने वाला दूसरे घर का चन्द्रमा हमेशा बिजनेस से लाभ देता है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। क्योंकि आज आशा के विपरीत लाभ हो सकता है। मित्रों और परिजनों से संबंधों सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य में आपकी भागीदारी होगी। हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पा सकेंगे

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

कार्यों में सफलता का योग बनता है। लेकिन आंखों में खुजली जैसा कुछ हो सकता है। मानसिक तौर पर स्वयं को खुश रखने की कोशिश करें। हास परिहास का वातावरण बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में क्षणिक सफलता की उम्मीद लगा सकते हैं

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

ज्यादा जोखिम नहीं लें, अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। पेट में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चिंता का कारण बनेगी। अपने विचारों को दूसरे पर थोपने की कोशिश नहीं करें। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

दूसरों के विवादों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें। हालांकि राशि से दसवें घर का चन्द्रमा मानसिक तौर पर व्यक्ति को परिपक्व बनाता है। बिजनेस की समझ को विकसित करता है। इसलिउ आज धन संबंधी परेशानी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हो सकता है कि आज कहीं पर्यटन पर चले जाएं। प्रसिद्धि प्राप्ति का योग है। लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार का योग बना हुआ है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।