मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन का प्रवाह सहज बना रहेगा। किसी से कोई ऐसा वादा किया है तो उसके पूरा होने की संभावना बनेगी। आंखों में संक्रमण की शिकायत हो सकती है।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
कुटुम्ब जनों में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को आज का दिन लाभ देने वाला है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज का दिन व्यय आधिक्य के अलावा बाकी सब ठीक है। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा जिससे बिजनेस में मनी सर्कुलेशन बढ़ सकता है।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आज दूसरों के भरोसे न रहें और अतिरिक्त व्यवस्था रखें। कारोबार में आंशिक बदलाव होने की स्थिति है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का योग बना है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से अपना काम निकाल सकेंगे।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी और यदि मन से प्रयास किये जाएं तो धन की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी। सावधानी से अपना काम करें।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। चोट-मोच का भय रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कलह की आशंका है। दूसरे क्षेत्रों में भी विवाद और झगड़े से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
शेयर मार्केट का काम करने वालों को सायं तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। अपने बिजनेस या सर्विस पर ध्यान केन्द्रित करें तो सायं तक आपकी स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जायेगी।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
स्थाई संबंधों के मामले में आज कोई विशेष खुशी की बात सामने आयेगी। मनोबल बढा-चढा रहना चाहिए। राशि से नवें घर का चन्द्रमा धन कमाने की इच्छा पैदा करता है। बुरे कर्मों से बच कर रहें।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। जिन लोगों ने आपसे वादे किये हैं वे सब झूठे साबित होंगे। आप मानसिक अंसतोष से बाहर निकल जाने में सफल हो सकेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
बिजनेस करते हैं तो किसी के साथ साझेदारी के बारे में चर्चा हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी। आज पेट संबंधी किसी रोग से ग्रस्त रह सकते हैं।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
थोड़े प्रयासों से अच्छी सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को विभाग की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। दीर्घ संबंधों को बनाया जाए तो आशातीत सफलता मिलने की संभावना है।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। मनोबल में वृद्धि होगी। साझेदारी में कोई सौदा किया जा सकता है। दैनिक रोजगार में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का समय है।


Download Android App
Download iOS App















