Daily Horoscope: आज किन राशियों की किस्मत देगी साथ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

Summary :

आज किन राशियों को मिलेगा सफलता का वरदान, जानें दैनिक राशिफल

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है फिर भी सायं तक समय आपके पक्ष का बन जाने की संभावना है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे तो बिजनेस में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आज आपकी राशि से सातवें घर पर चन्द्रमा का गोचर है। इसलिए चित्त में चंचलता बनी रहेगी। परिजनों से विवाद होगा। पारिवारिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

कार्य में गति मंदता बनी रहेगी, लेकिन आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप दूसरों से कैसा व्यवहार करते हैं। जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

वाणी में मधुरता का समावेश रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आज चन्द्रमा की अनुकूल स्थिति आपको मानसिक शान्ति और बिजनेस में सफलता दिला सकती है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

ग्रह आपके पक्ष के हैं लेकिन सब कुछ आपके परिश्रम पर निर्भर करता है। हालांकि स्वास्थ्य समस्या की अवहेलना नहीं करें। चन्द्रमा का गोचर तो अच्छा है लेकिन दूसरे ग्रह आपके पक्ष के नहीं होने से कुछ हद तक परिश्रम की अधिकता बताते हैं

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

ले-देकर किसी प्रकार से काम निकाल लें यही बहुत है। इसलिए किसी से वाद-विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं करें और अपने काम पर ध्यान दें

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

कुछ हद तक अच्छा दिन है। अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। नौकरी या व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

परिवार में किसी के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दिखाई देती है। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज आप व्यापारिक दृष्टि से सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। हालांकि खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ने का भय भी रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। लोगों में आपकी उपस्थिति सराहनीय दिखाई देगी

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यों में गति प्राप्त होगी। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।