मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
प्रधान ग्रह आपके अनुकूल है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है। बिजनेस में कोई नई डील हो सकती है। सायं तक बिजनेस के संबंध में जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो शायद ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। सायं तक पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
कुछ ग्रह आपके पक्ष के नहीं है लेकिन भाग्य स्थान का चन्द्रमा होने के कारण आप समस्याओं का मुकाबला कर पाने में सफल रह सकते हैं
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। योजनाओं को मूर्तरूप देने का उपयुक्त समय है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरदहस्त प्राप्त हो सकेगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यात्रा ठीक रहेगी। धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
मांगी गई सहायता मिल सकेगी। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। वाणी में संयम रखें
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
बेहतर होगा कि सोच-समझकर कोई निर्णय लिया जाए। तभी आपके भविष्य का निर्माण हो सकेगा। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण रहेगा


Download Android App
Download iOS App















