Daily Horoscope: किन राशियों को मिलेगा सौभाग्य, किन्हें रहना होगा सतर्क! जानें आज का राशिफल

Summary :

जानें आज किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, किन्हें रहना होगा सतर्क

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

राशि से छठे स्थान पर चन्द्रमा आपके कार्यों पर समय पर नहीं होने देंगे। इसलिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। लोगों का सहयोग मिल पाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। जो लोग सरकार से संबंधित हैं उनके रिपोर्ट कार्ड में परेशानी हो सकती है

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

हालांकि चन्द्रमा की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। फिर भी प्रयासों का लाभ मिल सकेगा। हालांकि किसी की सलाह को एक सीमा में ही महत्व दें। अंधविश्वास से बच कर रहें। अन्यथा नुकसान होने की आशंका रहेगी

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

परिश्रम की अधिकता के बावजूद भी लाभ पूरा नहीं मिल पायेगा। क्योंकि गोचर ग्रह बहुत शानदार नहीं है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि सायं तक धन संबंधी सहूलियत हो जायेगी

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

राशि स्वामी अच्छी स्थिति में है जो कि आत्मविश्वास को बढ़ाता है। लेकिन आज राशि से तीसरा चन्द्रमा होने से कुछ हद तक मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आज नया कुछ नहीं करें

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

नये संबंध बनेंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उनको लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर किसी चिंता से छुटकारा मिल सकेगा

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

दिन बहुत अच्छा नहीं है। बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। शनिवार को एक पाव काले तिल का दान करना चाहिए। चोट लगना या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

परिजनों से सहयोग की आशा रखी जा सकती है। हालांकि राशि से बारहवें भाव का चन्द्रमा आपके नीजि खर्च का बढ़ा रहा है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होगी। यदि शेयर बाजार का काम करते हैं तो आज सावधानी रखनी चाहिए

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज लाभ की स्थिति होना शायद संभव नहीं होगा। हालांकि पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। तनाव से मुक्त रहने का प्रयास करें। हमेशा ध्यान रखें कि आपको काम के साथ अपने इष्ट को अवश्य ही स्मरण रखना चाहिए

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन बहुत ज्यादा बुरा नहीं है। कल की तुलना में आज का दिन ज्यादा ठीक रहेगा। शेयर मार्केट का काम करने वाले लोगों को लाभ के सौदे मिल सकते हैं

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

कार्यों में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ होगा। पर्यटन की योजना बन सकती है। कर्मचारी वर्ग को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा। यदि शेयर बाजार का काम करते हैं तो थोड़ा इंतजार करें

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

आज जो सौदे होंगे, उनमें लाभ कम होगा, या नहीं होगा। इसलिए कम से कम दोपहर से पहले तो कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी दिखाई देती है। बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

गोचर ग्रहों के अनुसार आज परिश्रम का पूरा प्रतिफल नहीं मिलेगा। लोग आपके भरोसे पर पूरी तरह से खरे नहीं उतरेंगे। इसलिए एक से अधिक विकल्पों पर विचार करें। क्योंकि पैसों की कमी के कारण आज आपके कुछ बिजनेस सौदे रूक सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।