Gaja Kesari Yog 2026 Lucky Zodiac Signs: अमावस्या पर गजकेसरी योग का महासंयोग! मेष और कर्क समेत इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Summary :

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह या नक्षत्र अपना स्थान बदलते हैं, तो खास योग का निर्माण होता है जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ता है। कुछ योग शुभ होते हैं तो वहीं, कुछ अशुभ भी माने जाते हैं। आने वाली 14 जुलाई को आषाढ़ महीने की अमावस्या है, इसी दिन एक खास गजकेसरी योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही भाग्यशाली और अच्छा माना जाता है। इस शुभ योग का प्रभाव 16 जुलाई की शाम 07:52 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस समय 4 राशि के लोगों को पैसों, नौकरी और बिजनेस में बहुत फायदा…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह या नक्षत्र अपना स्थान बदलते हैं, तो खास योग का निर्माण होता है जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ता है। कुछ योग शुभ होते हैं तो वहीं, कुछ अशुभ भी माने जाते हैं। आने वाली 14 जुलाई को आषाढ़ महीने की अमावस्या है, इसी दिन एक खास गजकेसरी योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही भाग्यशाली और अच्छा माना जाता है। इस शुभ योग का प्रभाव 16 जुलाई की शाम 07:52 मिनट तक रहेगा।
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस समय 4 राशि के लोगों को पैसों, नौकरी और बिजनेस में बहुत फायदा हो सकता है। इस दौरान इन चार राशियों के लोगों की कमाई बढ़ेगी, उन्हें नए मौके मिलेंगे और वे जीवन में आगे बढ़ेंगे। आइए, जानें कि गजकेसरी योग कैसे बनता है और वे भाग्यशाली राशियां (Gaja Kesari Yog 2026 Lucky Zodiac Signs) कौन सी हैं।

कैसे बनता है गजकेसरी योग?

गजकेसरी योग मुख्य रूप से कुंडली में गुरु और चंद्रमा की शुभ स्थिति से बनता है। जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में एक साथ बैठे हों, या फिर चंद्रमा से गुरु पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित हो, तब इस बेहद शुभ योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में गुरु को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और मानसिक शांति का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का यह संबंध व्यक्ति के जीवन में तरक्की, मान-सम्मान, धन-दौलत और सफलता के बंद रास्ते खोल देता है।

इन 4 राशियों रहेंगी सबसे भाग्यशाली (Gaja Kesari Yog 2026 Lucky Zodiac Signs)

1. मेष राशि (Aries)

गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से मेष राशि वाले लोग अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। आपको धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी। अपने काम में आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका उन्हें पूरा फल मिलेगा। समाज और नौकरी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन के रास्ते भी खुलेंगे। यह समय करियर में ऊंची उड़ान का है।

2. कर्क राशि (Cancer)

यह योग कर्क राशि के लोगों के जीवन में बहुत से अच्छे बदलाव लेकर आएगा। अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ या रुका हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है, जिससे आपकी पैसों की तंगी दूर होगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। कोई बहुत बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है, जो आगे चलकर में बड़ा मुनाफा देगी। इसके साथ ही परिवार में भी सब कुछ बढ़िया और खुशहाल रहेगा।

3. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के करियर के लिए यह योग नए और सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। जो लोग काफी समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपकी एक अलग और मजबूत पहचान बनेगी। आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका आपको बिल्कुल सही और अच्छा नतीजा मिलेगा।

4. धनु राशि (Saggitarius)

पैसों के मामले में गजकेसरी योग धनु राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। इस दौरान आपको धन कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही तरक्की और खुशहाली के नए-नए रास्ते भी खुलेंगे।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।