जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 1 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 1 Kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।
मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, वे अच्छे लीडर होते हैं। ऐसे लोग किसी पर निर्भर नहीं रहते, खुद फैसले लेते हैं, निडर होते हैं और जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं। मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है और सूर्य के प्रभाव के कारण इनकी लीडरशीप पावर बहुत तेज होती है।
हालांकि, कभी-कभी इनके अंदर घमंड और गुस्सा ज्यादा देखने को मिलता है, जिससे इनके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। लेकिन अगर ये थोड़ा सा तालमेल बिठाकर चलें, तो इन्हें बहुत अच्छे नतीजे मिलते हैं और इनकी शादीशुदा जिंदगी कामयाब रहती है।
प्यार और रिश्तों के मामले में कैसे होते हैं मूलांक 1 के लोग?

मूलांक 1 वाले लोग जब किसी से प्यार करते हैं, तो पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ निभाते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव किसी के सामने झुकने वाला नहीं होता, जिसके कारण कभी-कभी जीवनसाथी के साथ इनकी बहस या अनबन हो जाती है। कभी-कभी इनका जिद्दी स्वभाव रिश्तों में दूरियां बढ़ा देता है। इनका वैवाहिक जीवन तभी सफल हो सकता है जब इनके पार्टनर में बहुत ज्यादा सब्र, शांति और समझदारी हो।
किसके साथ जमेगी मूलांक 1 की जोड़ी (Mulank 1 Marriage Compatibility)

मूलांक 1 वाले लोगों के लिए 2, 3, 7 और 9 मूलांक वाले पार्टनर सबसे अच्छे माने जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये सारे अंक, मूलांक 1 (सूर्य) के मित्र ग्रहों से जुड़े हुए हैं, जो इनके लीडरशिप वाले स्वभाव और बाकी आदतों के साथ बहुत आसानी से तालमेल बिठा लेते हैं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
मूलांक 1 वालों के लिए मूलांक 2 के लोग बहुत ही अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। जहां एक तरफ सूर्य आत्मविश्वास, लीडरशिप और मजबूती को दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ चंद्रमा शांति, कोमलता और भावनाओं का प्रतीक है। मूलांक 1 का अड़ियल स्वभाव, मूलांक 2 के शांत, ठंडे और समझदार व्यवहार की वजह से बैलेंस हो जाता है। मूलांक 2 वाले लोग अपने पार्टनर को हर मोड़ पर पूरा सपोर्ट देते हैं, जिससे यह जोड़ी एक-दूसरे की कमियों को छुपाकर एक बहुत ही मजबूत और खूबसूरत रिश्ता बनाती है।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति यानी गुरु है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और मूलांक 3 की जोड़ी को शादी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मूलांक 3 वाले लोग बुद्धिमान, पॉजिटिव और अच्छी सलाह देने वाले होते हैं। वे मूलांक 1 के लीडरशिप वाले स्वभाव को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। चाहे शादी का रिश्ता हो या बिजनेस की पार्टनरशिप, ये दोनों मिलकर बहुत ही सूझबूझ से फैसले लेते हैं।
मूलांक 9 (9, 18, 27)
मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। सूर्य और मंगल दोनों को ही ज्योतिष में ऊर्जा, हिम्मत और लीडरशिप का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 1 और 9 की जोड़ी को बहुत ही दमदार और पावरफुल माना जाता है। मूलांक 1 और 9 दोनों ही तरह के लोगों में भरपूर एनर्जी, साहस और आगे बढ़ने का जज्बा होता है। इस वजह से इनके बीच का अट्रैक्शन और तालमेल बहुत अच्छा रहता है।


Download Android App
Download iOS App




