Munnar Rainy Season Travel Tips: बारिश के मौसम में घूमने के हैं शौकीन? केरल का मुन्नार है बेस्ट ऑप्शन, जानें घूमने की जगहें और जरूरी टिप्स

Summary :

अगर आप भी बारिश के मौसम में घूमने के शौकीन हैं, तो भारत में स्थित केरल का मुन्नार सबसे बेस्ट जगह है। इस मौसम में यहां मौजूद पेड़, पहाड़ और झीलें हरे-भरे हो जाते हैं। इसके साथ ही आपको हर तरफ धुंध और करीब से बादल देखने को मिलते हैं। यहां सबसे अच्छा तब महसूस होता है, जब बारिश के मौसम में इस जगह पर ठंडी हवाएं चलती हैं और फुहारें लेकर आती है। केरल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में मानसून का अलग ही मजा आता है। चाय के बागानों से घिरी हुई ये जगह बारिश में और भी…

अगर आप भी बारिश के मौसम में घूमने के शौकीन हैं, तो भारत में स्थित केरल का मुन्नार सबसे बेस्ट जगह है। इस मौसम में यहां मौजूद पेड़, पहाड़ और झीलें हरे-भरे हो जाते हैं। इसके साथ ही आपको हर तरफ धुंध और करीब से बादल देखने को मिलते हैं। यहां सबसे अच्छा तब महसूस होता है, जब बारिश के मौसम में इस जगह पर ठंडी हवाएं चलती हैं और फुहारें लेकर आती है।

केरल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में मानसून का अलग ही मजा आता है। चाय के बागानों से घिरी हुई ये जगह बारिश में और भी ज्यादा सुंदर नजर आती है। आइए जानते हैं कि मानसून में मुन्नार क्यों घूमने के लिए बेस्ट जगहें और कुछ जरूरी ट्रेवल टिप्स के बारे में।

Munnar में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

1. वर्कला

Munnar weather in monsoon
Munnar weather in monsoon (Source: Social Media)

अगर बात करें, तिरुंवतपुरम से वर्कला जाने कि तो यहां पहुंचने के लिए आपको सिर्फ दो घंटे लगते हैं। ये जगह अपने शानदार बीच और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है। यहां पर वर्कला क्लिफ, कफ्पिल बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर और अंजेगो फोर्ट शामिल है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तो बारिश के मौसम में यहां से सनसेट के नजारे काफी खूबसूरत नजर आते हैं।

2. कुंडला झील

tea gardens Munnar rainy season
tea gardens Munnar rainy season (Source: Social Media)

कुंडला झील अपने शांत और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। मानसून के मौसम में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। यहां की झीलें, झरने काफी तेजी से बहने लगते हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। चारों तरफ फैली हरियाली और बादलों से घिरी पहाड़ियां इस जगह को नेचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए और भी ज्यादा खास बनाती हैं। यहां पर पैडल बोट और शिकारा राइड भी है। जहां आप घूमने का मजा ले सकते हैं।

3. चाय के बागान

Munnar monsoon itinerary
Munnar monsoon itinerary (Source: Social Media)

मुन्नार की पहचान यहां के सबसे खूबसूरत दिखने वाले चाय के बागान हैं। मानसून में इनकी हरियाली और भी खूबसूरती कई ज्यादा गुना बढ़ जाती है। अगर आप टी लवर हैं, तो टाटा टी म्यूजियम भी घूम सकते हैं, जहां आप अपने आंखों से चाय को बनते हुए देख सकते हैं।

मानसून में मुन्नार घूमने के टिप्स

Munnar Rainy Season Travel Tips
Munnar Rainy Season Travel Tips (Source: Social Media)
  • मानसून में जब भी यहां घूमने के लिए जाएं तो ग्रिप वाले जूते ही पहनें, क्योंकि बारिश के कारण रास्ते फिसलन भरे होते हैं।
  • घूमने के लिए अपने साथ रेनकोट या छाता जरूर साथ रखें।
  • इस मौसम में कीड़े-मकौड़े ज्यादा होते हैं, इसलिए मॉस्किटो रिपेलेंट ले जाएं।
  • अगर आपको अच्छी फोटो क्लिक करनी है, तो अपने साथ कैमरा जरूर ले जाएं।

Also Read: Best Monsoon Trips in India: मानसून में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये 4 जगहें, आज ही घूमने का बनाएं प्लान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।