Maa Inti Bangaram OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही सामंथा की फिल्म, जानें कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

Summary :

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद, निर्देशक बी. वी. नंदिनी रेड्डी और सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। थिएटर में छप्परफाड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं: यह तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड (महिला प्रधान) फिल्म बन चुकी है। सामंथा के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर: सोलो लीड के तौर पर यह सामंथा रूथ प्रभु के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और कामयाब फिल्म साबित हुई है। ‘मा…

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद, निर्देशक बी. वी. नंदिनी रेड्डी और सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। थिएटर में छप्परफाड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं: यह तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड (महिला प्रधान) फिल्म बन चुकी है।

सामंथा के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर: सोलो लीड के तौर पर यह सामंथा रूथ प्रभु के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और कामयाब फिल्म साबित हुई है।

‘मा इंति बंगारम’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?

 Maa Inti Bangaram OTT
Maa Inti Bangaram OTT( Source: Social Media)

बता दें कि ‘मा इंति बंगारम‘ 17 जुलाई, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सामंथा के प्रोडक्शन बैनर ने इसकी अनाउंटमेंट भी कर दी है। हालांकि इसके डिजिटल प्रीमियर के लिए अभी सिर्फ तेलुगु वर्जन की कंफर्मेशन हुई है। मेकर्स ने अभी हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है।

‘मा इंति बंगारम’ के बारे में

Maa Inti Bangaram on OTT platform
Maa Inti Bangaram on OTT platform( Source: Social Media)

फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ में सामंथा ‘स्वर्ण’ के एक बेहद दिलचस्प किरदार में नज़र आने वाली हैं। स्वर्ण, जो कभी एक ट्रेंड किलर (हत्यारी) थी, अब अपने अतीत को पीछे छोड़ एक साधारण और शांत पारिवारिक जीवन जी रही है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उसके पुराने दुश्मन दोबारा लौट आते हैं। अपने परिवार की जान बचाने के लिए स्वर्ण को एक बार फिर अपनी पुरानी ज़िंदगी का सामना करना पड़ता है।

Also Read: Jana Nayagan: Thalapathy Vijay की ‘जन नायकन’ का नया पोस्टर रिलीज, ऐलान सुनते ही फैंस के बीच मचा तहलका!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।