Guru Margi 2026 Rashifal: विभिन्न राशियों पर प्रभाव
मेष (Aries)

वृषभ (Taurus)

इस दौरान आर्थिक लेन-देन और रिश्तों में सावधानी बरतें। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है और मेहनत का श्रेय मिलने में देरी हो सकती है। सोच-समझकर निवेश करें और जीवनसाथी के साथ बातचीत में नम्रता बनाए रखें।
उपाय: गुरुवार के दिन हवन करना शुभ रहेगा।
मिथुन (Gemini)

गुरु आपकी राशि में मार्गी हुए हैं, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। करियर में बदलाव की संभावना है और व्यापारियों को लाभ होगा। हालांकि, आर्थिक चुनौतियों और जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय: गुरुवार का व्रत रखें और निर्धनों को गुड़ व चने की दाल दान करें।
कर्क (Cancer)

जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे उधार लेने की नौबत आ सकती है। काम के दबाव से तनाव महसूस हो सकता है। व्यापारियों के लिए नई शुरुआत के अवसर हैं, बस वित्तीय प्रबंधन में कोई चूक न करें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को पीले वस्त्र दान करें।
सिंह (Leo)

गुरु का मार्गी होना आपके लिए अत्यंत लाभकारी है। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार व शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
उपाय: गरीबों को गुड़ और तिल का दान करें।
कन्या (Virgo)

रिश्तों और करियर में बड़े और सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी में बदलाव भविष्य के लिए हितकर रहेगा। व्यापारियों की आय बढ़ेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: नियमित रूप से श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला (Libra)

विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप सक्षम होंगे। व्यापारियों को नई रणनीति अपनानी चाहिए। रिश्तों में स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीली मिठाई का भोग लगाएं।
वृश्चिक (Scorpio)

कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें और वरिष्ठों से बात करते समय संयम रखें। नौकरी व व्यापार में बाधाओं के चलते खर्च बढ़ सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
उपाय: प्रत्येक गुरुवार को राधा-कृष्ण की पूजा करें।
धनु (Sagittarius)

आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। करियर से संबंधित यात्राओं में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और बुध देव की आराधना करें।
मकर (Capricorn)

अचानक धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। रिश्तों में छोटी-मोटी कहा-सुनी हो सकती है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
उपाय: गुरुवार के दिन किसी वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करें।
कुंभ (Aquarius)

गुरु की यह चाल आपको सफलता दिलाएगी। आप स्वयं को अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे और व्यापारियों को कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी।
उपाय: गुरुवार के दिन रुद्राभिषेक या हवन करें।
मीन (Pisces)

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए निवेश का यह एक बेहतरीन समय है। नई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्रों का दान करें।


Download Android App
Download iOS App




