शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तगण भगवान हनुमान को विशेष भोग अर्पित करेंगे। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
हनुमान जयंती कल शनिवार को मनाया जाएगा। हनुमान जयंती का उत्सव भगवान हनुमान के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी के भक्तगण विशेष रूप से पूज-पाठ करते हैं। उपवास रखते हैं और भगवान को उनके पसंद का भोग लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन हनुमान जी को भक्ति भाव से विशेष प्रसाद अर्पित किया जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा अपने भक्तों को खूब आशीर्वाद देते हैं।
लड्डू
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू विशेष प्रिय हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर यदि उन्हें बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाया जाए तो इससे सुख-समृद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।
गुड़ और भुने चने
हनुमान जी को गुड़ और भुने चने बहुत पसंद हैं। यह भोग लगाना न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। गुड़ और चने का भोग लगाने से शक्ति और साहस मिलता है।
दूध और मिठाई
हनुमान जी के जन्मदिन पर आप दूध से बने हुए मिठाई और केसर वाली दूध जरूर चढ़ाएं। दूध से बने खीर और रबड़ी बनाकर हनुमान जी को जरूर अर्पित करें। इससे आपको मन की शांति और मानसिक शक्ति सही रहती है।
फल में केला और नारियल
हनुमान जयंती पर भोग में फल जरूर चढ़ाए। फल में खासकर केला, नारियल और सेब बजरंगबली को अत्यंत प्रिय भोग है। इन सभी फलों को स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है. अगर आप भी हनुमान जयंती पर इन चीजों का भोग लगाते है तो आपको जीवन में सफलता तो मिलेगी ही इसके साथ-साथ आपको हनुमान जी का खूब आशीर्वाद भी मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



