आज का राशिफल (26 मार्च 2024) Horoscope 26 March 2024

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (26 मार्च 2024)

mesh

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

जितना आज प्रयास करेंगे उसी की तुलना में आपको उपलब्धि भी मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि अन्ततः आप आज फायदे में रहेंगे। अधिक चिंता की कोई बात नहीं है। अपने प्रयास जारी रखें। राशि पर चन्द्रमा ऑफिस में आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा।
क्या करें – खीर का दान करें।

varsabh

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)

उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिलने का योग है। इसलिए कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है। व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है।
क्या करें – दूध में केसर का सेवन करें।

mithun

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)

वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। वाहन आदि में सावधानी रखी जानी चाहिए। चिन्ता और क्लेश के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। यात्रा में कष्ट होगा।
क्या करें – हल्के हरे रंग की रूमाल हमेशा साथ रखें।

kark

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)

आज साझेदारी में बिजनेस की चर्चा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि उसमें लाभ होने की संभावना बहुत कम है। युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यात्रा ठीक रहेगी।
क्या करें – हमेशा कोई सुगन्धित पदार्थ अपने पॉकेट में रखें।

singh

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)

आज पूर्ण हो सकता है। अतः अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है। पक्षियों का दाना दें। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। किसी को बहुत हल्के से नहीं लें।
क्या करें – लाल रंग के खाद्य पदार्थ दान करें।

Kanya

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)

प्रेम संबंधों में कुछ नई बात आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं कही जायेगी। आज लाभ की स्थिति होना सायद संभव नहीं होगा। हालांकि पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। तनाव से मुक्त रहने का प्रयास करें।
क्या करें – लाइट ग्रीन रूमाल रखें।

TULA

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)

हमेशा ध्यान रखें कि आपको काम के साथ अपने इष्ट को अवश्य ही स्मरण रखना चाहिए। वैसे आज काफी कुछ राहत का अनुभव करेंगे। कई दिनों से जो कार्य लटक रहें हैं उनके अभी पूर्ण होने का समय आया है।
क्या करें – शुक्रवार के दिन खाने में खीर का प्रयोग करें।

Varshik

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)

ग्यारहवां चन्द्रमा है देर-सवेरे धन की व्यवस्था होने का योग है। महत्वपूर्ण यात्रा के लिए भी आज का कुल-मिलाकर ठीक रहेगा। जीवन में कोई नया प्रयोग हो सकता है। नहीं करें। कष्टप्रद स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
क्या करें – इटेलियन मूंगा धारण करें।

dhanu

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)

गोचर का चन्द्रमा खर्च की अधिकता और शारीरिक रूप से परेशान कर सकता है। ले-देकर काम निकालने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। हालांकि मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से कुछ हद तक मनोबल बना रहेगा।
क्या करें – चने की दाल का दान करें।

makar

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)

नवम स्थान का चन्द्रमा चिंताओं से मुक्ति दिलाने का प्रयास करेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। दिन की शुरूआत बेहतर होगी। नवम स्थान का चन्द्रमा है इसलिए लोगों से नजरे मिला कर बात करें तो अपना प्रभाव कायम कर सकेंगे।
क्या करें – तिलक लगा कर घर से निकलें।

kumbh

कुंभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं व्यतीत होगा। अचानक कोई नई बात आपके विरोध में आयेगी। वाणी में मधुरता का संचार रखें, अन्यथा आपको कार्य सिद्धि में बाधा आ सकती है। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचने का प्रयास करें।
क्या करें – सलेटी रंग का कोई वस्त्र दान करें।

meen

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)

परिश्रम की अधिकता हो तो अधिक प्राप्ति की भी आशा रख सकते हैं। शरीर पर आलस्य हावी रह सकता है। हालांकि चन्द्रमा अच्छे स्थान पर है लेकिन शनि के कारण परेशानी दिखाई देती है। यद्यपि दोपहर बाद राहत का अनुभव करेंगे।
क्या करें – बोल-चाल में मधुरता लाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।