आज का राशिफल (06 जुलाई 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (06 जुलाई 2022)

आप आय बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए सही समय है।

मेष (ARIES) :  (Mar 21-Apr 20) 
आप आय बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए सही समय है। परिवार में किसी की मदद करनी पड़ सकती है। किसी नई जगह पर घूमने का मन कर सकता है।  
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सफेद
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
जल्द ही पैसों की तंगी दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य में भी अब सुधार आ सकता है। घर के कामों से थकान हो सकती है। लॉन्ग ड्राइव से मन को खुशी मिलेगी। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
शुभ अंक : 11  शुभ रंग : बेबी पिंक
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
बचत की वजह से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। किसी बिजनेस डील से फायदा हो सकता है। बीमारियां आपसे कोसों दूर रहने वाली हैं। पारिवारिक मसले को गुस्से से ना सुलझाएं।  
शुभ अंक : 9  शुभ रंग : लेमन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट पर सोच-समझकर खर्चा करें। नए डाइट प्लान से सेहत को फायदा मिलेगा। घर के कामों में किसी की मदद मिल सकती है। 
शुभ अंक : 5  शुभ रंग : गहरा हरा
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
खर्चों को कंट्रोल में रखने से तंगी से बच पाएंगे। लंबे समय से अटके काम में मदद मिल सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आ सकता है। परिवार में शांति लाने का प्रयास कर सकते हैं।  
शुभ अंक : 11  शुभ रंग : बेबी पिंक
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
अब निवेश का लाभ उठाने का समय है। व्यापारियों को कुछ बड़ा मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के कागजों का काम पूरा होगा।
शुभ अंक : 1  शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
आय के स्रोत बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में डर लगेगा। सेहत में सुधार के लिए और प्रयास करने होंगे। परिवार में सुख-शांति लाने की कोशिश करेंगे।  
शुभ अंक : 7  शुभ रंग : ऑरेंज
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
हर काम को ध्यान से करने की जरूरत है। फिजूलखर्चा करने से तंगी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ किसी नई जगह पर जाएंगे। प्रॉपर्टी के बंटवारे से आप संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक : 6  शुभ रंग : चॉकलेट
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
आय के स्रोत बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझा सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
शुभ अंक : 8  शुभ रंग : हल्का ग्रे
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
पुराने निवेश से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। प्रमोशन की उम्मीद ना करें निराशा मिलेगी। बीमारी की वजह से रूटीन खराब हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। दिल की बात कहने में डर लग सकता है।
शुभ अंक : 4  शुभ रंग : रॉयल ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
आप अपने टैलेंट से खूब पैसा कमा पाएंगे। करियर में भाग्य का साथ मिल सकता है। सेहत को लेकर शिकायतें दूर हो सकती हैं। परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। छात्रों को अपने प्रयासों का फल मिलेगा।
शुभ अंक : 11  शुभ रंग : बेबी पिंक
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
पैसों की तंगी दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। लोगों से ज्यादा घुलने-मिलने से लाभ होगा। बीमार लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। छात्रों को मदद की जरूरत पड़ सकती है। आपको प्यार का जवाब मिल सकता है।
शुभ अंक : 15  शुभ रंग : इंडिगो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।