आज का राशिफल (09 नवंबर 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (09 नवंबर 2022)

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रोपर्टी डील में अच्छा प्रोफिट होगा। नए कार्यों में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
हेल्दी रहने के आपके प्रयास सफल होंगे। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। ऑफिस में आपका काम सीनियर्स को पसंद आएगा। घर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की मदद करने की आदत से आज लाभ होगा। 
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
स्वस्थ रहने के लिए जंकफूड से दूर रहें। अच्छी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश आज पूरी होगी। परिवार के साथ हास्य-मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेमी आज आपकी ओर आकर्षित होगा। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पर्पल
मिथुन (GEMINI) :  (21 मई- 21 जून)
व्यायाम करने से फिट रहेंगे, आलस्य दूर होगा। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा नहीं है।  शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए स्कोलरशिप मिलेगी। 
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- डार्क ग्रे
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
स्वास्थ्य अच्छा और मन शांत रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूल खर्च ना करें। आपके सभी प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से माहौल अच्छा होगा। बिजनेस ट्रिप के लिए दूसरे शहर यात्रा के लिए जाएंगे। 
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट रेड
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रोपर्टी डील में अच्छा प्रोफिट होगा।  नए कार्यों में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मैजेंटा
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
एहतियात बरतने से सेहत अच्छी रहेगी। आपकी प्रतिभा के कारण नई नौकरी मिलेगी। पारिवारिक झगड़ों से दूर रहने की कोशिश करें। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी दिक्कतें आ सकती है। प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे। 
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- गोल्डन
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
फिट रहने के आपके प्रयास सफल होंगे।  कुछ अनजान स्रोत से धनलाभ होगा। प्रोजेक्ट के दौरान कुछ परेशानी आ सकती है। मीटिंग के लिए समय से पहले घर से निकलें। परिवार के छोटे सदस्यों पर गर्व महसूस होगा। 
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- रोजी ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
ध्यान लगाने से मन एकाग्र होगा। फिजूल खर्चों में कटौती के लिए बजट बनाएं। ऑफिस में सहकर्मी के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। घर पर मेहमानों के आने की संभावना है। सड़क यात्रा के दौरान अधिक सावधान रहें। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज आपका लोन अप्रूव हो जाएगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वजन कम करने के प्रयास सफल होंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों की देखभाल अच्छे से करें। प्रेमी आज आपसे कुछ सवाल कर सकता है। 
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बैंगनी
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
खराब स्वास्थ्य के कारण चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। नए बिजनेस के लिए फंड आसानी से मिल जाएगा। ऑफिस में सभी आपके काम से काफी खुश होंगे। घरेलू समस्याएं जल्द दूर होगी। प्रेमी के लिए मन में शंका उत्पन्न ना करें। 
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लाइट ग्रे
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
नियमित धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छी सेहत के लिए नींद पूरी लें। आपके शानदार कार्यों के लिए तारीफ मिलेगी। आउटडोर एक्टिविटी में प्रतिभाग करेंगे। प्रेमी की उम्मीदों को आज टूटने ना दें। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रेड
मीन (PISCES) :  (20 फरवरी- 20 मार्च)
बिजनेस ट्रिप पर कमाई के नए अवसर मिलेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।  जांच-परख करके ही कोई भी वस्तु खरीदें। छात्रों को शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रेमी के मूड को समझने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पीला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।