मेष (ARIES) : कोई भी कार्य करते समय अपने सूझ-बूझ और विवेक से काम लें। किसी के साथ मिलकर काम ना करें अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैैं। यात्रा करने से लाभ होने के योग हैं।
वृष (TAURUS) : सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। अपने गुणों से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। अचानक पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) : इस राशि के जातक बहुत ही चतुराई से कार्य करते हैं। वे अपना कार्य निकलवाकर ही छोड़ते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का शुभ योग है। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहेगा। कभी-कभी धोखा भी मिलता है।
कर्क (CANCER) : वर-कन्या शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारी द्वारा गलत कार्य करने के जुर्म में दण्ड मिल सकता है। मन में कुछ नया कार्य करने के लिए उत्साह जागृत होगा।
सिंह (LEO) : बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय है। दादा-दादी से कुछ नई सीख प्राप्त करने के अवसर बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में भाइयों से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।
कन्या (VIRGO) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में नई खोज हो सकती है। यातायात के साधनों में वृद्धि होगी। नेवी आफिसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय तेज गति से सावधान रहें। सेहत पर ध्यान दें।
तुला (LIBRA) : पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पिता का बच्चों के प्रति सेहत को लेकर मन चिंतित होता रहेगा। घर के काम-काज में मन नहीं लगेगा। नौकरी को लेकर मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : हवाई-जहाज में सफर करने का मौका मिल सकता है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नये लोगों से मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कोई नया कार्य करते समय अपने सूझ-बूझ और विवेक से काम लें।
धनु (SAGITTARIUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। देश-प्रेम की भावना जागृत होगी। सैन्य क्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय है।
मकर (CAPRICORN) : सांस्कृतिक उपलब्धियां प्राप्त होगी। लेखन कला में सम्मानित होंगे। माता-पिता के प्रति आदर-सम्मान रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति मन चिंतित रहेगा। नेत्र विकार हो सकता है। आंखों का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) :तकनीकी एवं औद्योगिक के क्षेत्र में नयी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। बहन के रिश्ते में खटाश आ सकती है। मित्र से धोखा मिल सकता है। दिल के मरीज अपने सेहत का ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान करें।
मीन (PISCES) : साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। उच्चाधिकारी द्वारा दण्ड मिल सकती हैं। बिजली के कार्य करते समय सावधानी रखें। घर के मान-सम्मान को बनाये रखें। रोजगार के क्षेत्र में जाने का अवसर मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



