मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
उचित निवेश के कारण पैसे की समस्या नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहज रहेंगे,तसल्ली से अपना काम करेंगे। सेहत आपकी प्राथमिकता रहेगी, इस पर ध्यान देंगे। जानकार मीठी बातों में फंसाने का प्रयास कर सकता है। प्राइम प्रॉपर्टी खरीदने में सफल रहेंगे,मान बढ़ने वाला है।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
आमदनी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है,सब्र रखें। प्रोफेशनल स्तर पर शानदार मौका मिलने वाला है। शेप में आने के लिए गंभीर रहेंगे,प्रयास कर सकते हैं। घरेलू झगड़े में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना होगा। अपने किसी बीमार परिजन को मिलने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलेगा,खासतौर पर सेल से। एक्टर या स्टेज आर्टिस्ट के लिए अच्छा समय रहेगा। घरेलू तनाव दूर होने वाला है,राहत की सांस लेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम मिलने वाला है। अपनी किसी कमजोरी से छुटकारा पा सकते हैं।
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोज
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
लंबे इंतजार के बाद लक्जरी सामान खरीदने में सफल रहेंगे। वर्दीधारी नौकरी वालों को पसंद की पोस्टिंग मिल सकती है। फिट और ऊर्जावान रहना आपकी प्राथमिकता रहने वाली है। हाल ही में विदेश जाकर बसने वाले आसानी से ढल जाएंगे। गोल्ड या प्रॉपर्टी में निवेश किए जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हल्का नीला
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
सामाजिक कार्य के लिए फंड जमा कर सकते हैं। सेहत के प्रति सजग रहेंगे,व्यायाम शुरु करेंगे। प्रोफेशनल काम को उत्साह के साथ करने वाले हैं। नौजवान बच्चों के साथ अच्छा तालमेल बना पाएंगे। परिवार के साथ आउटिंग पर जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
एक्सट्रा कैरिकूलर वाले लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। तनाव और अनिद्रा की शिकायत दूर होने की उम्मीद है। निवेश को लेकर बेवजह असमंजस ठीक नहीं ,आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र की चुनौती से निपटना आपके लिए सहज रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में सही नजरिया विकसित करना जरुरी है।
शुभ अंक : 1 रंग : हल्का पीला
तुला (LIBRA) :(Sep 24-Oct 23)
पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। काम का बोझ बढ़ेगा,ऑफिस में ज्यादा वक्त देंगे। सेहत के प्रति गंभीर रहें, ऊर्जावान महसूस करेंगे। शहर से बाहर ड्राइविंग पर जाना रोमांचक रहेगा। प्रॉपर्टी सेल से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
शुभ अंक : 3 रंग : केसरिया
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
धूमधाम के साथ शुरु किया गया व्यापार अच्छा मुनाफा देगा। सेहत के संबंधित परेशानी दूर हो जाने वाली है,निश्चिंत रहें। नया वेंचर रफ्तार पकड़ने में वक्त ले सकता है,तसल्ली रखें। परिवार के नौजवान के साथ यात्रा रोमांचक रहने वाली है। प्रॉपर्टी डीलर की कमाई शानदार रहने की संभावना है।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : बैंगनी
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
उद्यमियों के आमदनी के रास्ते खुलेंगे,उत्साहित रहेंगे। फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ने वाला है,ऊर्जावान रहेंगे।
मेन्यूफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा आर्डर मिलने वाला है। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार के व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। आज की जाने वाली यात्रा आरामदायक रहेगी,निश्चिंत रहें।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बेबी पिंक
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
बैंक बैलेंस अच्छा रहेगा,मर्जी का खर्च कर सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस में की गई मेहनत सार्थक रहेगी।
पाचन संबंधी समस्या होने के संकेत हैं,सजग रहें। घर के उत्साही सदस्य से पूरा माहौल प्रभावित होगा। विदेश जाकर पढ़ने का सपना साकार होने वाला है।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : केसरिया
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
किसी स्कीम में निवेश से तत्काल फायदा होगा। नींद के शौकिन लोग अपने लिए वक्त निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में शुरु किया गया काम सराहनीय रहेगा। नवविवाहित जोड़े जीवन के नए तौर तरीके सीखेंगे। बच्चे अपनी उपलब्धि पर गर्व करने का मौका देंगे।
शुभ अंक : 6 शुभ रंग : कॉफी
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
वित्तीय स्थिति में स्थिरता आने वाली है,निश्चिंत रहें।प्रमोशन या इंक्रिमेंट मिलने के संकेत हैं,इंतजार करें। सेहत को लेकर उठाया गया कदम असर दिखाएगा। रेनोवेशन के काम में बजट से ज्यादा खर्च हो सकता है। बिजनेस ट्रिप सफल रहने वाला है,काम बन जाएगा।
शुभ अंक : 15 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन