Tomorrow Horoscope 18 July 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
1. मेष (Aries)
आज आपको अपने वर्कप्लेस पर काम का दबाव बहुत ज्यादा महसूस हो सकता है, जिससे थोड़ी थकावट होगी। लेकिन आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सब्र और शांति बनाए रखें क्योंकि आपकी मेहनत का फल आखिरकार आपको ही मिलेगा और सब आपके हक में होगा। व्यापार करने वाले लोग आज अपने लेन-देन में पूरी ईमानदारी रखें और कोई भी बात न छिपाएं ताकि भविष्य में कोई बड़ी परेशानी खड़ी न हो।
शुभ रंग: वॉयलेट
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
2. वृषभ (Taurus)
किसी अच्छी जगह निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अगर आपका कोई पुराना पैसा काफी समय से कहीं फंसा हुआ था, तो आज उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के लोगआपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको अपने पिता की सेहत का थोड़ा खास ख्याल रखना होगा क्योंकि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद रंग की मिठाई या चावल का दान करें।
3. मिथुन (Gemini)
आज आपके ऑफिस या बिजनेस में आपको कुछ नए और बड़े कामों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा। हालांकि, दूसरों से बात करते समय अपनी भाषा और गुस्से पर काबू रखें क्योंकि बिना सोचे-समझे बोली गई बात काम बिगाड़ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि जेब में पैसा आते ही फालतू की चीजों पर खर्च न करें, बल्कि बचत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास या हरी सब्जियां खिलाएं।
4. कर्क (Cancer)
आज आपके ऑफिस का माहौल बहुत ही खुशनुमा और आपके अनुकूल रहेगा, जिससे आपको काम करने में खूब मजा आएगा। जो लोग कला, संगीत, लेखन या किसी भी तरह के क्रिएटिव काम से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ी सफलता या तारीफ मिल सकती है। घर का माहौल भी ठीक-ठाक रहेगा, बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि घर के लोगों के साथ किसी भी छोटी बात पर बहस न करें और खुद को फालतू के झगड़ों से दूर रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: भगवान शिव का शिवलिंग पर जल या दूध से अभिषेक करें।
5. सिंह (Leo)
आज आपका मन अंदर से बहुत खुश और शांत रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र या समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें और अपनी ताकत को फालतू के कामों में बर्बाद करने के बजाय किसी अच्छे और सही काम में लगाएं।
शुभ रंग: यलो
शुभ अंक: 1
उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य (जल) दें।
6. कन्या (Kanya)
आज आपके बहुत समय से लटके हुए या अधूरे पड़े काम बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरे हो जाएंगे जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। जमीन-जायदाद, मकान या किसी भी संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे फायदा होगा। आज का शाम का समय बहुत ही खुशनुमा रहेगा क्योंकि आपको अपने पुराने और पक्के दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करने और अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: पेस्टल शेड्स
शुभ अंक: 5
उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ फल या मीठी चीजें दान करें।
7. तुला (Libra)
आज आपको पैसों के मामले में बड़ा फायदा होने के अच्छे योग बन रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी सुधर जाएगी। जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें करियर में आगे बढ़ने के शानदार और नए मौके मिलेंगे। हालांकि, आज अचानक आपके सामने कुछ अनचाहे और बड़े खर्चे आ सकते हैं, इसलिए पैसों को सोच-समझकर ही खर्च करें और पहले से थोड़ी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी मंदिर में कपूर जलाएं या मां लक्ष्मी की पूजा करें।
8. वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी और बिजनेस के मामले में आज का दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाने वाला साबित होगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं या बाहर से जुड़ा कोई काम है, तो आज आपको वहां से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको बस अपने भीतर के घमंड या अहंकार को खुद पर हावी नहीं होने देना है, बल्कि सभी से बहुत ही प्यार और विनम्रता से बात करनी है ताकि आपके रिश्ते अच्छे बने रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के फल या भोजन दान करें।
9. धनु (Sagittarius)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, आपको ऑफिस में प्रमोशन मिल सकती है या फिर बड़े अधिकारियों से अपने काम के लिए खूब तारीफ सुनने को मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा और आप खुद को काफी तंदुरुस्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपने पिछले दिनों जो भी कड़ी मेहनत की थी, आज उसका पूरा और मीठा फल आपको मिलने वाला है।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें।
10. मकर (Capricorn)
व्यापार और बिजनेस के नजरिए से आज का दिन बहुत ही शुभ है, अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। अगर आपका कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी मामले का कोई विवाद चल रहा था, तो आज फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी उम्मीद है। जो लोग किसी से प्यार करते हैं या रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है।
शुभ रंग: ब्लैक
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिवार की तरह आज शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
11. कुंभ (Aquarius)
काफी लंबे समय से जो काम रुके हुए थे वे आज सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। आपकी पैसों की तंगी दूर होगी और आर्थिक हालात पहले से काफी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। अगर आप लंबे समय से कोई नई गाड़ी, मकान या जमीन खरीदने का मन बना रहे थे, तो आज इसके लिए बातचीत शुरू करने या सौदा पक्का करने का समय बेहद शुभ है।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: चींटियों को आटा डालें और पक्षियों के लिए पीने के पानी रखें।
12. मीन (Pisces)
आज आपके किसी टैलेंट या किसी खास स्किल लोगों को बहुत पसंद आएगी और हर जगह आपकी खूब तारीफ और सराहना होगी। समाज और ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा, लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय थोड़े शांत रहें और किसी भी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करें।


Download Android App
Download iOS App




