Kanya Rashi May 2026 Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए मई के महीने में ग्रहों की चाल मिली-जुली रहने वाली है। सूर्य और मंगल की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है, जिससे कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। 15 मई तक बुध ग्रह आपको अच्छे फल देंगे। राहु आपके छठे भाव में है, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा और आपको मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देगा। कुल मिलाकर, यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आइए Virgo Monthly Horoscope May 2026 में पढ़ें मई महीने का पूरा भविष्यफल।
Virgo Career Horoscope: करियर और व्यापार
करियर के मामले में आपको इस महीने ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। 15 मई तक आपकी मेहनत का फल मिलने के अच्छे योग हैं, लेकिन उसके बाद भागदौड़ बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि राहु की मदद से आप मुश्किल कामों को भी पूरा कर लेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। इसलिए अपने काम में सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
Virgo Wealth Horoscope: आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

धन के मामले में 14 मई तक का समय काफी अच्छा रहेगा। आमदनी होगी, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाना मुश्किल हो सकता है। फिजूल के खर्च सामने आ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप पर गुरु (बृहस्पति) की कृपा बनी रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ेगी नहीं। अगर आप बजट बनाकर चलेंगे, तो अपनी आमदनी और खर्च में बैलेंस बना पाएंगे।
Virgo Health Horoscope: स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क
सेहत के मामले में इस महीने बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। सिरदर्द, बुखार या छोटी-मोटी चोट लगने का खतरा हो सकता है। 15 मई के बाद सेहत ठीक होने लगेगी। शनि और मंगल की दृष्टि आपके स्वास्थ्य पर पड़ रही है, इसलिए योग-व्यायाम करें और अपने खान-पान का खास ख्याल रखें।
Virgo Love Life Horoscope: प्रेम और वैवाहिक जीवन

Kanya Rashi May 2026 Horoscope: कन्या राशि के लिए आसान उपाय
- छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
- सोमवार को शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं।
- गाय की सेवा करें और उन्हें चारा खिलाएं।
यह भी पढ़ें-सेहत, प्यार और पैसा या निराशा? जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




