29 मार्च को मघा नक्षत्र में होगा केतु का प्रवेश, 3 राशियों बनेंगी मालामाल! विदेश यात्रा और प्रमोशन के प्रबल योग

Summary :

Ketu Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: 29 मार्च 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जहां ये 5 दिसंबर 2026 तक स्थित रहेंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। ये न केवल आत्मविश्वासी और मेहनती होते हैं, बल्कि उनमें गजब का धैर्य भी होता है। ये लोग किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय पूरी सावधानी से निपटाते हैं। आमतौर पर इनके जीवन में सफलता का मुख्य दौर 27 वर्ष की आयु के बाद शुरू होता है। स्वभाव से ये काफी धार्मिक होते हैं और दूसरों की सेवा…

Ketu Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: 29 मार्च 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जहां ये 5 दिसंबर 2026 तक स्थित रहेंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। ये न केवल आत्मविश्वासी और मेहनती होते हैं, बल्कि उनमें गजब का धैर्य भी होता है। ये लोग किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय पूरी सावधानी से निपटाते हैं। आमतौर पर इनके जीवन में सफलता का मुख्य दौर 27 वर्ष की आयु के बाद शुरू होता है। स्वभाव से ये काफी धार्मिक होते हैं और दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। केतु का इस शक्तिशाली नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ खास राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है।

Ketu Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ समय

1. मेष राशि

Aries
Aries

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में बड़ी उपलब्धि वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अचानक प्रमोशन मिल सकता है और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या बाहर जाकर बसना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ है। इसके अलावा, प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं और आप नई संपत्ति या जमीन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

2. सिंह राशि

Leo
Leo

सिंह राशि वालों के लिए 29 मार्च से सुनहरे दिनों की शुरुआत होने वाली है। केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपकी सोई हुई किस्मत को जगा देगा, जिससे आपके हर काम आसानी से बनने लगेंगे। आर्थिक रूप से आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। यदि आप किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो वहां भारी फायदा होने की उम्मीद है। यह समय नया बिजनेस शुरू करने या नई नौकरी का ऑफर स्वीकार करने के लिए बेहतरीन है। साथ ही, आपकी विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं।

3. धनु राशि

sagittarius
sagittarius

धनु राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आप इस दौरान किसी नए और लाभकारी काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है और आपके उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से बेहद खुश रहेंगे। आमदनी के एक से अधिक रास्ते खुलेंगे, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी। अगर इस समय आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो वे आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद और सुखद साबित होगी।

यह भी पढ़ें- ये 6 रहस्यमयी संकेत हैं यमराज के आने की आहट! गरुड़ पुराण की ये बातें कर देंगी हैरान

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।