कैसा होता है मूलांक 5 वालों का जीवन और स्वभाव? जानें किसके साथ है इनका Perfect Match और Married Life

Mulank 5 Compatibility Number

Mulank 5 Compatibility Number: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, संचार-कौशल और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग बहुत ही चतुर, मिलनसार और परिवर्तन को सहजता से अपनाने वाले होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में विविधता और नयापन पसंद होता है, इसलिए इनकी वैवाहिक संगति ऐसे व्यक्ति के साथ अच्छी रहती है, जो इनकी ऊर्जा और स्वतंत्रता को समझे और उसका सम्मान करें।

आइए जानते हैं, Mulank 5 Compatibility Number कौन सा होता है और इस मूलांक के लोगों की Numerology and Relationship कैसा होता है।

Mulank 5 Personality Traits in Love Life: दोस्ती या लव रिलेशनशिप

Mulank 5 Compatibility Number
Mulank 5 Compatibility Number (Source: social media)

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह है जिसके प्रभाव से इस मूलांक के जातक ज्ञान और बुद्धि से भरे होते हैं। साहसी और कर्मशील होते हैं। वहीं प्यार की जब बात आती है, तो इस मूलांक के लोग अनलकी पाए जाते हैं। मूलांक 5 वाले लोग किसी भी मामले को लेकर अधिक चिंता नहीं करते हैं। परिस्थितियों के अनुरूप ढल जाते हैं और दूसरों पर अपनी छाप छोड़ते हैं। अपने गुणों से सामने वाले को सम्मोहित कर सकते हैं। जिससे इनके दोस्त या रिलेशनशिप जल्दी जल्दी बनते हैं। अपने सौम्य व्यवहार से कोई भी काम निकलवा लेते हैं। मूलांक 5 वाले लोग बहुत पढ़ाई करते हैं।

Mulank 5 Compatibility With Mulank 6: किस मूलांकों के साथ बेस्ट होती है इनकी जोड़ी?

Numerology and Relationship
Numerology and Relationship (Source: social media)

मूलांक 5 और 6 की जोड़ी में प्रेम और आकर्षण का गहरा तालमेल होता है। मूलांक 6 के लोग भावुक, रोमांटिक और कलाप्रिय होते हैं, जो मूलांक 5 की जिंदादिली और चंचलता को सराहते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार यह संगति लंबे समय तक चलने वाली और सुखद बताई जाती है।

Mulank 5 Personality Traits in Marriage: अंक 5 का प्रेम जीवन

Mulank 5 Personality Traits in Marriage
Mulank 5 Personality Traits in Marriage (Source: social media)

अक्सर मूलांक 5 वाले लोग अपने जीवन में एक से अधिक बार विवाह करते हैं। इसका कारण ये है कि ये लोग जीवन में कई तरह के अनुभव लेना चाहते हैं। यह बहुत जल्द एक से दूसरे प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन उनके प्रेम संबंध स्थाई होते हैं और इनकी गृहस्थी काफी सुखी रहती है। बुध ग्रह लव अफेयर के कारक ग्रह है। इनके असर से लोगों में अपोजिट सेक्स के प्रति कम उम्र से ही जबरदस्त आकर्षण होता है। ये बहुत अच्छे आशिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

इन सब के अलावा, मूलांक 5 वाले व्यक्ति यात्रा प्रेमी होते हैं। ये लोग यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं और नए-नए स्थानों को देखना चाहते हैं। साथ ही ये लोग अपनी अनोखी पहचान के लिए जाने जाते हैं। इनका दिमाग खुराफाती चीजों में भी खूब चलता है।

Also Read: मूलांक 4 वालों के लिए कौन है ‘Perfect Match’? यहां देखें किसके साथ Best होगी आपकी Love Chemistry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।