भारत के इन शहरों में खिलते हैं होली के सबसे अनोखे रंग, अपनी travel list में आज ही शामिल करें ये 5 Places

Summary :

Top 5 Places to Visit on Holi: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। होली पर देशभर में रंगों की फुहार और त्योहार की मिठास घुल जाती है। कई राज्यों और शहरों में होली का उत्सव अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं रंगों की होली खेली जाती है, तो कहीं लठमार होली का चलन है। कुछ कृष्ण बाल लीलाओं की याद में होली मनाते हैं, तो कुछ करीबियों को और करीब लाने के लिए उत्सव में शामिल होते हैं। अगर आप भी होली के अलग रंगों को…

Top 5 Places to Visit on Holi: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। होली पर देशभर में रंगों की फुहार और त्योहार की मिठास घुल जाती है। कई राज्यों और शहरों में होली का उत्सव अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं रंगों की होली खेली जाती है, तो कहीं लठमार होली का चलन है। कुछ कृष्ण बाल लीलाओं की याद में होली मनाते हैं, तो कुछ करीबियों को और करीब लाने के लिए उत्सव में शामिल होते हैं।

अगर आप भी होली के अलग रंगों को देखना चाहते हैं, तो इस बार देश के उन जगहों पर घूमने जरूर जाएं, भारत में कुछ जगह ऐसी भी है, जहां की होली सबसे मशहूर व लोकप्रिय मानी जाती है। इस बार अपनी होली को और भी यादगार बनाने के लिए इन 5 जगहों को जरूर एक्स्प्लोर करें। आइए जानते हैं, Places to Visit in India for Holi के बारे में।

Top 5 Places to Visit on Holi: होली पर इन जगहों को जरूर करें एक्स्प्लोर

1. मथुरा

Places to Visit in India for Holi
Places to Visit in India for Holi (Source: social media)

मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। मथुरा की होली को भारत की सबसे पारंपरिक और धार्मिक होली मानी जाती है। यहां होली का जश्न कई दिनों तक चलता है। जहां आपको धार्मिक आस्था के साथ असली ब्रज की होली का अनुभव देखने को मिलता है, इसलिए इस होली यहां जरूर जाएं।

मुख्य आकर्षण

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा
  • शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • भक्ति और रंगों का अनोखा संगम

2. वृंदावन

Top 5 Places to Visit on Holi
Top 5 Places to Visit on Holi (Source: social media)

वृंदावन की फूलों वाली होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां फूलों की होली और भक्ति का रंग साथ देखने को मिलता है। यहां की होली में आस्था, संगीत और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसलिए अगर आप होली सेलिब्रेशन के लिए कहीं बाहर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार इस प्लेस पर अपनी नजर जरूर डालें।

मुख्य आकर्षण

  • बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
  • विधवाओं की विशेष होली (सामाजिक बदलाव की मिसाल)
  • भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक माहौल

3. बरसाना

 Places in India for Holi Celebrations
Places in India for Holi Celebrations (Source: social media)

लठमार होली का रोमांच यहां महसूस कर सकते हैं। बरसाना की लठमार होली दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप रोमांचक और अनोखी होली देखना चाहते हैं, तो बरसाना को एक बार जरूर एक्स्प्लोर करें।

मुख्य आकर्षण

  • महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से मारती हैं
  • राधा रानी मंदिर में भव्य आयोजन
  • पारंपरिक गीत और नृत्य

4. जयपुर

Top 5 Places to Visit on Holi
Top 5 Places to Visit on Holi (Source: social media)

राजसी परंपरा और पर्यटन के लिहाज से जयपुर की होली बेहद खास है। जब इस जगह पर होली सेलिब्रेट की जाती है, तो लोग यहां भारतीय संस्कृति के बेहद करीब और उसे खूबसूरती से दर्शाते हुए नजर आते हैं। यहां आपको रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति का अनुभव मिलेगा।

मुख्य आकर्षण

  • राजस्थानी लोकनृत्य और संगीत
  • पारंपरिक पगड़ी और शाही जुलूस
  • रंग, गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम

5. उदयपुर

Top 5 Places to Visit on Holi
Top 5 Places to Visit on Holi (Source: social media)

रॉयल और ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए आप उदयपुर का सफर कर सकते हैं। उदयपुर की होली राजघराने की परंपरा से जुड़ी होती है। यहां आपको भारतीय संस्कृति का अनोखा दृश्य देखने को मिलता है। यहां की होली में लोग बेहद खूबसूरत पोशाक में नजर आते हैं।

मुख्य आकर्षण

  • सिटी पैलेस में शाही होलिका दहन
  • मेवाड़ी शाही शोभायात्रा
  • लोकनृत्य और आतिशबाज़ी

Also Read: Pink City घूमने का बना रहे हैं Plan? ये जरूरी बातें, आपके Trip को बनाएंगी Memorable

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।