Shani Asta 2026 Rashifal: ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं और इस बीच उनकी चाल बदलती रहती है- कभी वे उल्टी चाल चलते हैं (वक्री), कभी सीधी (मार्गी) और कभी अस्त या उदय होते हैं। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं या ‘अस्त’ यानी की कमजोर स्थिति में होते हैं, तो इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। आज यानी 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो रहे हैं और 17 अप्रैल 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि अभी मीन राशि में हैं और वे अगले 35 दिनों तक इसी ‘अस्त’ हालत में रहेंगे। शनि के अस्त होने का असर तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान बहुत फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं किन लोगों की किस्मत चमकने वाली है।
Shani Asta 2026 Rashifal: इन राशियों के चमकेंगे भाग्य
1. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छे बदलाव लेकर आएगा। आपके जो काम बहुत दिनों से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी और अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। नौकरी और करियर में भी तरक्की की खबर मिल सकती है। अगर आप बीमार चल रहे थे, तो अब सेहत में सुधार होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें – Aaj Ka Love Rashifal 13 March 2026: जानें ! प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा आपका दिन
2. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के करियर के लिए यह समय शानदार है। आपको नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग पहले से काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी बढ़ सकती है या प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस में आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। अगर जमीन-जायदाद का कोई पुराना झगड़ा चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है और आप नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
3. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको विदेश जाने या बाहर से जुड़ा कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपकी मीठी बोली से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और बिगड़े काम बन जाएंगे। घर में कोई मांगलिक काम या फंक्शन हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें – 16 मार्च को बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग, बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत! मिलेगी अपार सफलता


















