Shani Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में में शनि देव को कर्म और इंसाफ का देवता माना जाता है। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। 21 मार्च को शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस समय शनि, गुरु की राशि मीन में हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चल रहे हैं।
शनि की इस बदली हुई चाल से कई लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी और नए मौके मिलेंगे। हालांकि, इसका असली असर आपकी अपनी कुंडली पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
Shani Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए राहत के संकेत
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए शनि का यह बदलाव बहुत शुभ रहने वाला है। अभी आप पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, लेकिन अब आपकी सेहत में सुधार होगा। पुरानी परेशानियां कम होंगी और पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप पर कोई कर्ज है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
2. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए भी यह समय फायदे वाला रहेगा। शनि अभी आपके आठवें भाव में हैं, लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सुधरने लगेंगे। बिजनेस और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
3. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए निवेश के मामले में यह समय बहुत अच्छा है। अभी आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन इस बदलाव से व्यापार की रुकावटें दूर होंगी। आपका मानसिक तनाव कम होगा और माता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है या मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- हिंदू नव वर्ष 2026: गुरु और मंगल के संयोग से इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा विक्रम संवत 2083
यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी यहां बताई गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।





















