ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल विशेष महत्व रखती हैं। इन्हीं के वजह से कई तरह के योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। शुक्र ग्रह को सुख, संपत्ति, पैसा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर हमारी सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिति पर बहुत गहरा पड़ता है। इस बार 23 जून को शुक्र देव बुध ग्रह के स्वामित्व वाले ‘अश्लेषा नक्षत्र’ में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में जाना सभी के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आएगा, लेकिन Shukra Gochar 2026 मुख्य रूप से 4 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। Shukra Gochar to Ashlesha Nakshatra 2026 से इन राशियों के जातकों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
Shukra Gochar to Ashlesha Nakshatra 2026: ये 4 राशियां होंगी मालामाल
1. वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका यह बदलाव आपके लिए बहुत शुभ और फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वालों को ऑफिस में नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा कमाने के नए अवसर मिलेंगे। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अगर जमीन-जायदाद या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई नया इंसान आ सकता है।
2. मिथुन राशि (Gemini)

चूंकि अश्लेषा नक्षत्र के मालिक बुध देव हैं और बुध की मिथुन राशि के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए यह बदलाव आपके लिए किस्मत चमकाने वाला होगा। मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग या सलाह देने के काम से जुड़े लोगों को अपनी बातचीत के दम पर बड़ा फायदा होगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अचानक से धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
3. कर्क राशि (Cancer)

शुक्र का यह नक्षत्र बदलना कर्क राशि वालों के लिए सम्मान और खुशियां लेकर आ रहा है। आपकी पर्सनालिटी और आकर्षक होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को पसंद करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत शानदार समय है। पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव (टेंशन) खत्म होगा और आप काफी राहत महसूस करेंगे।
4. कन्या राशि (Virgo)

बुध की दूसरी राशि कन्या के लिए भी शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में जाना बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपकी कमाई के रास्ते बढ़ेंगे। अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया है, तो उससे अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है जो आगे चलकर बड़ा फायदा देगी। काफी समय से रुकी हुई कोई इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




