‘न्याय होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए…’, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, बिहार सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

Summary :

Pawan Singh On Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर अब पूरी तरह से राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में भोजपुरी पावर स्टार और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की भी एंट्री हो गई हो गई है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने पोस्ट के जरिए ये…

Pawan Singh On Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर अब पूरी तरह से राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में भोजपुरी पावर स्टार और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की भी एंट्री हो गई हो गई है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने पोस्ट के जरिए ये जानकारी भी दी कि वह पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

भरत भूषण को जागरूक और संवेदनशील व्यक्ति बताया

पवन सिंह ने एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण का जिक्र करते हुए कहा कि वह समाज के लिए संघर्ष करने वाले जागरूक और संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाते थे. बाढ़ और कोरोना जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी लोगों की मदद की। जनहित के कई कार्यों में भरत तिवारी प्रशासन और समाज के लोगों के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाते थे।

Bharat Tiwari Encounter: “न्याय  होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए”

उन्होंने इस घटना पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अगर विभिन्न माध्यमों से प्रसारित जानकारी एवं वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियां सही हैं, तो यह जरुरी है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत जांच कराई जाए, ताकि सच जनता के सामने आ सके।

उन्होंने आगे लिखा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून का शासन तभी मजबूत माना जाता है जब हर घटना की जांच निष्पक्ष रूप से हो और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएं। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।

सच्चाई सामने लाना जरुरी है- पवन सिंह

पवन सिंह ने बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि सच सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में अनेक सवाल खड़ा करती हैं, अगर समय रहते सच्चाई सामने न आए तो आम जनता का विश्वास प्रभावित होता है। इसलिए इस मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाना जरुरी है।

Bihar MLC Pawan Singh: पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे पवन सिंह

Pawan Singh On Bharat Tiwari Encounter
(Image- Social Media)

पवन सिंह ने भरत भूषण तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे निष्पक्ष जांच की मांग मजबूती से उठाएंगे।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।