मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। सायं तक कोई कार्य संपन्न होने की संभावना है। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
क्या करें – ब्लेक हार्स की स्टेचु अपनी ऑफिस टेबिल पर रखें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। इसलिए किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता दें। आलस्य को त्याग कर काम पर लग जाने से सफतला संभव है।
क्या करें – ओपल मध्यमा अंगुली में धारण करें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। अभी समय आपके पक्ष का नहीं है। सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। लोगों की राय को महत्व दें।
क्या करें – लोगों की सलाह को सुने।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) जीवन में कुछ अप्रिय घटनाएं घटित होने की आशंका हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी सावचेत बने रहें। स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी।
क्या करें – खान-पान में सावधानी रखें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना पूरी-पूरी बन रही है। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का अहसास हो सकता है।
क्या करें – बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) यदि जन्म कुंडली के दशा-अन्तर्दशा भी शुभ है तो किसी नये काम की योजना पर काम हो सकता है। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें – वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) आपने जो मनसूबे बनाएं हैं उनमें कुछ-कुछ प्रगति हो सकती है। पीछे किये गये प्रयासों में कुछ प्रतिफल प्राप्त होने की आशा रखी जानी चाहिए। हालांकि आलस्य के कारण कुछ कामों में बाधा दिखाई देती है।
क्या करें – किसी देवी के मंदिर में जाएं।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
क्या करें – तांबें का एक त्रिकोणीय टुकड़ा पॉकेट में रखें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) भली प्रकार समझबूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। हालांकि संभव हो तो किसी की राय से डिसिजन लें तो और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
क्या करें – घर या ऑफिस के पूर्वी हिस्से को हमेशा साफ रखें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। किसी की ना चाहते हुए भी सहायता करनी पड़ सकती है।
क्या करें – शिव मंदिर में नन्दी के कान में अपनी मंशा बताएं।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति बनी रहेगी। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना भी बन रही है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना है।
क्या करें – डायरी में अपनी योजनाओं को लिख कर रखें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) पूरा दिन बैचेनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि यात्रा में परेशानी हो सकती है।
क्या करें – बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid


Download Android App
Download iOS App















