आज का राशिफल (15 मई 2021) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (15 मई 2021)

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय है। दादा-दादी से कुछ नई सीख प्राप्त करने के अवसर बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में भाइयों से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।

मेष (ARIES) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। वित्तीय क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आपके कार्य की सराहना की जायेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। हड्डियों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। 
वृष (TAURUS) : सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। अपने गुणों से लोगों को प्रभावित करेंगे घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। अचानक पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) : इस राशि के जातक बहुत ही चतुराई से कार्य करते हैं। वे अपना कार्य निकलवाकर ही छोड़ते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का शुभ योग है। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहेगा। कभी-कभी धोखा भी मिलता है।
कर्क (CANCER) : वर-कन्या शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारी द्वारा गलत कार्य करने के जुर्म में दण्ड मिल सकता है। मन में कुछ नया कार्य करने के लिए उत्साह जाग्रित होगी।
सिंह (LEO) : बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय है। दादा-दादी से कुछ नई सीख प्राप्त करने के अवसर बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में भाइयों से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।
कन्या (VIRGO) : अनुसंधान कार्यों में नई खोज हो सकती है। यातायात के साधनों में वृद्धि होगी नेवी आफिसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय तेज गति से सावधान रहें। सेहत पर ध्यान दें।  
तुला (LIBRA) : पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पिता का बच्चों के प्रति सेहत को लेकर मन चिंतित होता रहेगा। घर के काम-काज में मन नहीं लगेगा। नौकरी को लेकर मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
वृश्चिक (SCORPIO) : हवाई जहाज में सफर करने का मौका मिल सकता है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नये लोगों से मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कोई नया कार्य करते समय अपने सूझ-बूझ और विवेक से काम लें। 
धनु (SAGITTARIUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। देश प्रेम की भावना जाग्रित होगी। सैन्य क्षेत्र में नौकरीकर सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय है। 
मकर (CAPRICORN) : सांस्कृतिक उपलब्धियां प्राप्त होंगी लेखन कला में सम्मानित होंगे। माता-पिता के प्रति आदर-सम्मान रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति मन चिंतित रहेगा। नेत्र विकार हो सकता है। आँखों का ध्यान रखें। 
कुम्भ (AQUARIUS) : तकनीकी एवं औद्योगिक के क्षेत्र में नयी उपलब्धियां प्राप्त होंगी बहन के रिश्ते में खटास आ सकती है। मित्र से धोखा मिल सकता है। दिल के मरीज अपने सेहत का ध्यान रखें। खान-पान का विशेष ध्यान दें। 
मीन (PISCES) : साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। उच्चाधिकारी द्वारा दण्ड मिल सकता है। बिजली के कार्य करते समय सावधानी रखें घर के मान-सम्मान को बनाये रखें। रोजगार के क्षेत्र में जाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।