मेष (ARIES) : कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी। राजनेता से संबन्ध अच्छे रहेंगे। गुरु से मुलाकात हो सकती है, मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। खर्च व आमदनी बराबर बनी रहेगी।
वृष (TAURUS) : विद्यार्थी वर्ग को मेडिकल संबन्धी क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयास करने से सफलता मिल सकती है। परिश्रम का फल सकारात्मक मिलेगा। आत्मविश्वास की कमी होगी। धार्मिक कार्यों में जाने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन (GEMINI) : किसी नजदीकी रिश्तेदार से जमीन-जायदाद के काम में वाद-विवाद बना रहेगा। बिजली संबन्धी कार्य करते समय स्वयं सावधानी रखें, अन्यथा खतरा हो सकता है। बड़ों का आदर सत्कार करने से लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : किसी मित्र द्वारा प्रोजेक्ट कार्य करने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। घरेलू कलह से मानसिक कष्ट होगा। पत्नी के साथ भी संबन्ध सामान्य नहीं रहेंगे।
सिंह (LEO) : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहनादि खरीद सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है, शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। यात्रा न करें।
कन्या (VIRGO) : किसी नजदीकी रिश्तेदार से जमीन-जायदाद के काम में वाद-विवाद बना रहेगा। बिजली संबन्धी कार्य करते समय स्वयं सावधानी रखें, अन्यथा खतरा हो सकता है। बड़ों का आदर सत्कार करने से लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : राजनीतिक क्षेत्र में शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। भौतिक साधनों में धन व्यय की अधिकता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा शुभ होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : कला और संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। कारोबार के विस्तार के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ के योग बनेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : पति की सेहत को लेकर मन चिंतित होगा। मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने कुशल वक्तव्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। समाज में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उदर विकार हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : माता-पिता से संपत्ति एवं जमीन-जायदाद संबन्धी मामलों में वाद-विवाद बढ़ सकता है। व्यावसायिक वर्ग को धन-लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यों की रूपरेखा में विस्तार हो सकता है। मुकदमेबाजी में हानि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। घरेलू जानवरों से अत्यधिक लगाव रहेगा। खेती किसानी में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। तालाब या कुओं से दूरी बनाए रखें। सेहत का पूर्ण ध्यान दें।
मीन (PISCES) : दाम्पत्य जीवन में सुधार आयेगा। बिगड़े रिश्ते बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आर्थिक कारोबार में वृद्धि होगी। किसी महिला मित्र से मित्रता बढ़ सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।


Download Android App
Download iOS App



