मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सगे-संबन्धियों के प्रति मन व्याकुल रहेगा। भ्रमण करने का मौका मिल सकता है। अपनी सूझ-बूझ और प्रयासों से किसी समस्या का निदान होगा। बच्चों की पढ़ाई अच्छी होगी।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : नई दोस्ती की शुरूआत होगी। किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। शादी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। कोई नई बीमारी उत्पन्न हो सकती है। सेहत का पूर्ण ध्यान रखें। चुगलखोरों से सावधान रहें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : धन लाभ के संयोग बन सकते हैं। घरेलू कलह से मानसिक कष्ट होगा। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए समय प्रतिकूल है। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। पति के स्वास्थ्य के प्रति मन परेशान रहेगा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। सम्पत्ति के मामले में पिता से मतभेद हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : मन में कुछ नया करने की भावना जागृत होगी। कारोबार में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। पत्नी के कलह से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : माता के प्रति लगाव अधिक रहेगा। क्रोध पर नियन्त्रण रखें, अन्यथा खुद की हानि हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में राहत मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में हानि के योग बन सकते हैं। यात्रा का योग शुभ है।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : सम्मेलन एवं संगोष्ठि में अपने विचार व्यक्त करेंगे। महिला मित्र के साथ मधुर संबन्ध रहेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में धन खर्च की अधिकता रहेगी। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कर्मचारियों को सरकार द्वारा लाभ मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। बहन-बहनोई के द्वारा मानसिक कष्ट मिल सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : रोजमर्रा की जिन्दगी से मन बेचैन रहेगा। व्यापारी-वर्ग के लिए समय अनुकूल है। किसी दुकानदार से वाद-विवाद हो सकता है। सट्टे एवं जुए में लाभ मिलेगा। नेत्र संबन्धी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : दोस्तों के साथ भ्रमण करने के मौके मिल सकते हैं। अचानक कोर्ट-कचहरी से शुभ-समाचार की प्राप्ति मिल सकती है। बिजली संबन्धी कार्य करते समय ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार न ले आएं।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : अध्ययन के प्रति मन केन्द्रित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का अभाव रहेगा। नए रोजगार के समाचार मिल सकते हैं। बेटी की शादी के प्रति मन व्याकुल रहेगा। व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : रोजी-रोटी में मन लगेगा। धन खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे। माता के नेत्र कष्ट को लेकर परेशान रहेंगे। शादी के योग बन सकते हैं। महिला मित्र से मन-मुटाव उत्पन्न हो सकता हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



