आज का राशिफल ( 6 नवंबर 2020 )

Summary :

व्यवसाय की साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। गलतफहमी के कारण सगे-संबन्धियों में दरार आ सकती है। गृहणियां घरेलू कार्य में व्यस्त रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि उत्पन्न हो सकती है। लाभ के योग है।

मेष (ARIES) : कार्य क्षेत्र संबन्धी अपनी गुप्त योजनाएं एवं गतिविधियां किसी के समक्ष जाहिर न करें। किसी उच्चाधिकारी से बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबन्ध मधुर रहेंगे। कारोबार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे।
वृष (TAURUS) : लम्बे अरसे से चल रही नौकरी के लिए आमंत्रण पत्र आ सकते हैं। विशिष्ट लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा। जिसके फलस्वरूप आपके विचार शैली में नयापन आएगा। महिला मित्र से दोस्ती हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) : विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगिता संबन्धी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग व्यापार संबन्धी कार्यों में निवेश न करें, हानि के योग हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, कार्य क्षेत्र के हर पहलुओं की परख अवश्य करें। आपके नकारात्मक प्रवृत्ति के कारण लोग आलोचना कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकती है। 
सिंह (LEO) : व्यवसाय की साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। गलतफहमी के कारण सगे-संबन्धियों में दरार आ सकती है। गृहणियां घरेलू कार्य में व्यस्त रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि उत्पन्न हो सकती है। लाभ के योग है।
कन्या (VIRGO) : आज के दिन अधिकांश समय लेखन कार्यों में व्यतीत होगा। सकारात्मक विचार आपको ऐश्वर्य प्रदान करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से अपनी व्यवसाय संबन्धी गुप्त बातें जाहिर न करें। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : युवा वर्ग किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले अपने ऑफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। बीपी के मरीज अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कारोबार अच्छा होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : जरूरत मंद मित्र की मदद करने से पहले अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपके सकारात्मक एवं व्यापक विचार आर्थिक स्थिति को मजबूत एवं सक्षम बनाएंगे। ससुराल पक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होने से मेहमानों का आगमन होगा। विद्यार्थी वर्ग को तकनीकी क्षेत्र मनोनुकूल फल प्राप्त हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।
मकर (CAPRICORN) : शरीर के किसी हिस्से में दर्द की आशंका बन सकती है। बिजली के कर्मचारी दोपहर के बाद बिजली संबन्धी कार्यों में सावधानी बरतें। कुटुंब के किसी सदस्य से अत्यधिक लगाव रहेगा। संबन्ध अच्छे रहेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : व्यवसाय में सहयोगियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें, धोखा मिलने के योग बन सकते हैं। किसी प्रिय वस्तु के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आज पूर्ण कर लेंगे। शत्रु से दूरी बनाएं। 
मीन (PISCES) : कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्तता के कारण थकान एवं सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। बच्चों के भविष्य के बारे में योजना बना सकते हैं। धन लाभ के योग।

Shera Rajput