आज का राशिफल (04 मार्च 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (04 मार्च 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
बहुत प्रयास करने के बाद भी आंशिक सफलता ही मिल जाये तो गनीमत है। आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। लोगों को सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा।
क्या करें – दलिये में चीनी मिलाकर चिंटियों को दें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारांे की प्राप्ति संभव है। मन में शान्ति और संतोष का अनुभव होगा। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। लेकिन मित्रों और संबंधियों से निराशा हाथ लगेगी।
क्या करें – लगातार छः माह तक केवल सफेद कपड़े ही पहने।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
इधर-उधर भटकने से बचने की कोशिश करें तो ही लाभ होगा। अन्यथा समय खराब है। चन्द्रमा की प्रतिकूलता के कारण कार्यांे की गति बाधित होगी। लेकिन लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण रहेगा।
क्या करें – वृद्ध लोगों की सेवा करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
गलत निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढोतरी होगी। जो चीज आवश्यक है उसका मिल पाना आज सायद संभव नहीं हो पायेगा। शोर्टकट की ना सोचें। भावुक विषयों रूचि बढेगी। परिश्रम और दूरदर्शिता से ही कार्य संपन्न होंगे।
क्या करें -सूखी लाल मिर्च को अपने सिर पर वार कर जलाएं।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
हालांकि आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है।
क्या करें – लाल कागज पर श्रीयंत्र पर लिखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी।
क्या करें – पन्ने को लिटिल फिंगर में पहनें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें – प्रातः सूर्य नमस्कार करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें – किन्नर को दान करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
गोचर का चन्द्रमा परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नवांश में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त अनुकूल है। शुभ समाचारांे की प्राप्ति होगी। और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है।
क्या करें – सोने या चांदी से बना श्रीयंत्र गले में धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
चिंता और संकटों से निकल जाने की कोई संभावना अभी दिखाई नहीं देती है। समय के साथ ही लोग आप से विपरीत व्यवहार करेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो विशेष लाभ नहीं होगा। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी।
क्या करें – पीले फूलों से शिव की पूजा करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा।
क्या करें – अनार जैसे फलों का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं, जो आगे लाभ देगा। दक्षिण दिशा में गूेहं के दाने फेंके।
क्या करें – श्रीशिव मंदिर में नंदी की पूजा करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।