मेष :
21 मार्च से 20 अप्रैल
आज बड़ी आमदनी होने वाली है। छात्र स्कॉलरशीप की उम्मीद कर सकते हैं। अपने बयान को लेकर सचेत रहें। धन का प्रवाह बढऩे वाला है। खानपान को लेकर सतर्क रहेंगे। कसरत को प्राथमिकता देंगे। पेशेवर स्तर पर सबकुछ सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-सफेद।
वृष :
21 अप्रैल से 20 मई
किसी के साथ संबंध खराब करने का प्रयास न करें। अपनी गलती को ईमानदारी से स्वीकार कर लें। शैक्षणिक स्तर पर सुधार की संभावना है। परिवार में संबंधियों के आगमन होने से मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्यार की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-परपल।
मिथुन :
21 मई से 21 जून
आपकी कोई बहुत बड़ी जरूरत समय पर पूरी होगी। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है। जगह में परिवर्त न करने से तरोताजा महूसस करेंगे। नए उद्दयम से आमदनी आनी शुरू हो सकती है। शैक्षणिक स्तर पर सबकुछ सुचारू ढंग से चलता रहेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-रोज।
कर्क :
22 जून से 23 जुलाई
पारिवारिक समारोह सबसे मिलने का सुनहरा अवसर साबित होगा। किसी की टिप्पणी से ज्यादा आहत होने की जरूरत नहीं है। आपकी दक्षता के क्षेत्र में कोई मौका मिलेगा। शैक्षणिक स्तर पर प्रतियोगिता को पार करेंगे। फिट रहने के प्रयत्न जारी रहेंगे। कहीं छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-बैंगनी।
सिंह :
24 जुलाई से 22 अगस्त
डोमिनेटिंग रवैया प्रेम संबंध में खटास बढ़ा सकता है। नए उद्दयम की स्थापना किए जाने की संभावना है। किसी को बदनाम करने से बचें। किसी के सामने मजबूती से अपनी बात रख सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का मिलन कार्यक्रम संभव है। शादीशुदा जिंदगी में सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-सुनहरा।
कन्या :
23 अगस्त से 22 सितंबर
नए प्रोडक्ट को अच्छी पॉलिशी के तहत मार्केट में उतार सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा। बढ़ते हुए खर्च को लेकर सजग रहने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर कोई नया मौका मिलने वाला है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-हल्का लाल।
तुला :
23 सितंबर से 23 अक्तूबर
किसी कारणवस आप इरिटेट रहेंगे। किसी की देखरेख में भरपूर आनंद का अनुभव करेंगे। नई जगह देखने का मौका मिलेगा। जो आपके भरोसे बैठा है, उसका मार्गदर्शन करेंगे। नया उद्दयम शुरू किए जाने के संकेत हैं। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-स्लेटी।
वृश्चिक :
24 अक्तूबर से 21 नवंबर
अपने शौक के साथ आज सुखद समय व्यतीत करेंगे। रोमांटिक विचार आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा। आप अपने विचार पर कायम रहेंगे। पेशेवर स्तर पर उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन के संकेत हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हल्का हरा।
धनु :
22 नवंबर से 21 दिसंबर
परिवार के साथ पिकनीक मनाने जाने की योजना बनाएंगे। आपकी कलात्मकता चरम पर रहने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको किसी का साथ मिलता रहेगा। सुविधाजनक आवास की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर ध्यान दें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-कॉफी।
मकर :
21 दिसंबर से 19 जनवरी
नकारात्मकता से बचें। पेशेवर स्तर के प्रतियोगी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। मिसकेलकुलेशन के चक्कर में आपकी साख खराब होगी। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। बाहरी खाने से बचें। फिट और ऊर्जावान बना रखेंगे। घूमने जाना रोमांचक रहेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-रोजी ब्राउन।
कुंभ :
20 जनवरी से 18 फरवरी
बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। पेशेवर स्तर पर काम में ध्यान दें। किसी परियोजना में व्यस्त रहने की संभावना है। मनचाही चीज हासिल करेंगे। उपहार में कोई बड़ी चीज मिल सकती है। फिटनेस को लेकर सतर्क रहें। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-पीच।
मीन :
19 फरवरी से 20 मार्च
ऊर्जावान बने रहेंगे। पूर्व निवेश से अच्छी आमदनी होगी। पसंद की प्रॉपर्टी आपकी जेब से बाहर का साबित होगी। निवेश में सोच-समझ कर निवेश करें। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ आपको तनाव का शिकार बना सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-पीला।