आज का राशिफल (15 मार्च 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (15 मार्च 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
स्वास्थ्य आपके लिए नई परेशानी ला सकता है। न चाहते हुए भी आपका व्यय बढ जाने की आशंका बनी है। चोट-मोच का भय रहेगा। कुछ अप्रिय घटनाओं से त्रस्त रहेंगे। विद्यार्थी और बुद्धिजीवी वर्ग के लिए समय अच्छा नहीं है।
क्या करें – अनामिका अंगुली में तांबे की रिंग पहनें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
थोड़ी कोशिश से अधिक हासिल कर सकेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। हालांकि राशिपति के बलहीन होने से कुछ हद तक कार्यों में विलम्ब की आशंका भी दिखाई देती है। मांगी गई सहायता मिल सकेगी।
क्या करें – स्वर्ण धातु की कोई मुद्रिका धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यांे में गति प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें – घर यदि कबाड़ है तो उसे हटाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। पर्यटन पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढोतरी होगी। कुछ अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती है।
क्या करें – दूसरों की सलाह को महत्व दें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। न चाहने पर भी कुछ रिश्तों में खटास आ सकती है। यात्राओं को कल तक के लिए टाल दें। धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें – क्रीम कलर के वस्त्र पहनें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
चिंताओं से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लेकिन चन्द्र पक्ष बलवान होने से आप कार्य सिद्ध करने में सक्षम हो सकेंगे। हालांकि अधिक जिम्मेदारियों के कारण थकावट का अनुभव भी करेंगे। कुछ कार्य सरलता से पूर्ण होने की संभावना से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना पर बात होगी।
क्या करें – उत्तर-पूर्व दिशा में रखें पानी का सेवन करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
अभी आपका राशि स्वामी शुक्र बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। इसलिए समय की नजाकत को देखते हुए आज कोई बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। और न ही आवेश में आकर कोई फैसला नहीं लें। इमोर्पेन्ट डिसिजन को अभी पेंडिंग रखना ठीक रहेगा जिससे भविष्य में समस्या पैदा न हो।
क्या करें – स्वर्ण धातु का छोटा पीस पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बहुत ही सोच समझ कर कोई फैसला लें।
क्या करें – तीन धातु की रिंग धारण करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। हालांकि भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता के कारण परेशानी हो सकती है। अभी बिजनेस की दृष्टिकोण से समय आपके अधिक अनुकूल नहीं है।
क्या करें – लकड़ी से बना अशोक-स्तम्भ अपने घर में रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आज थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन पांचवां चन्द्रमा कुछ न कुछ प्रदान अवश्य करेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। यात्रा योग है। आलस्य का त्याग करें तो क्षणिक सफलता की उम्मीद रख सकते हैं, अन्यथा समय आपके बहुत अधिक पक्ष का नहीं है।
क्या करें – तिल का दान करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
स्वास्थ्य में गिरावट के कारण स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी। इसलिए थोड़ी कोशिशों में और तेजी दिखाने की आवश्यकता दिखाई देती है। परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है।
क्या करें – तेल में अपनी परछाई देख कर तेल का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर कोई नई परेशानी आ सकती है। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर सकते हैं।
क्या करें – विशेष तौर पर गुरूवार को गो सेवा करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।