आज का राशिफल (23 फरवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (23 फरवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 300x200 1 1

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। जो सज्जन बिजनेस करते हैं, उनको नए आॅफर मिल सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती है। धर्म स्थानों की यात्राओं में व्यय होने से कुछ परेशानी संभव है।
क्या करें – साबूत मूंग का दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 300x200 1 1

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
अविवाहित युवक-युवतियों के सगाई-संबंधों की बात आगे बढ़ने से मन में प्रसन्नता होगी। हालांकि शनि की प्रतिकूल स्थिति व्यापार की गति को धीमा करती है। मन की प्रसन्नता के लिए पन्ना या कांस्य धातु का कड़ा धारण करें।
क्या करें – देवी मत्रों का जाप करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 300x200 1 1

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आपके प्रति लोगों की धारणाओं में आमूलचूल परिवर्तन संभव है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लोगों में आपकी एक विशिष्ट छवि का निर्माण होगा।
क्या करें – जेब में स्वर्ण धातु रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 300x200 1 1

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
वक्ष स्थल के रोगों से परेशानी होने की आशंका बनी है। अभी राशि स्वामी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं होने से आज का दिन कुछ विशेष नहीं रहेगा। जिसके कारण अनावश्यक दौड-धूप ही समय की बर्बादी संभव है।
क्या करें – अपनी टेबिल पर कांच के मर्तबान में पानी रखें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 300x200 1 1

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आत्मबल बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगभग 3 कैरेट का माणिक धारण करें। अभी ज्यादातर ग्रह आपके विपरीत है। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से समय अधिक खराब दिखाई नहीं देता है। तथापि उपाय कते रहें।
क्या करें – स्वर्ण धातु की रिंग धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 300x200 1 1

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
वाद-विवाद की आशंका हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी में संयम बनाए रखें। अकारण ही पारिवारिक मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं। आदर-अनादर की बातों को लेकर मानसिक परेशानी होगी। सत्संग के प्रति रूझान पैदा होगा।
क्या करें – कांस्य धारण करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 300x200 1 1

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा से धन लाभ होना चाहिए। बिजनेस में जो कुछ चल रहा है, उसी से भविष्य में लाभ होगा। अभी बदलाव की नहीं सोचें। बेहतर समय की प्रतिक्षा करें। देसी इत्र को जोर से सूंघने से लाभ मिलेगा।
क्या करें – ग्रीन इंक का पेन यूज में लें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 300x200 1 1

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) 
पराक्रम में वृद्धि होगी जिसके कारण पिछले काफी समय से अधरझूल में रहे कार्यों में प्रगति दिखाई देगी। स्त्री संबंधी व्यापारिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। दैनिक रोजगार में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
क्या करें – इटेलियन मूंगा धारण करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 300x200 1 1

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
नवीन कार्यों के प्रति अभिरूचि जागृत होगी। हालांकि अभी समय बहुत शुभफलप्रद नहीं है। यद्यपि छोटे कार्यों को साधने में भी अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है फिर भी बिजनेस में लाभ की संभावना बनती है।
क्या करें – बच्चों को चाॅकलेट दें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 300x200 1 1

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी दिखाई देती है। लेकिन सायं तक कुछ राहत मिल सकेगी। वैसे स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राहु के कारण जुए-सट्टे की तरफ आकर्षण पैदा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
क्या करें – हमेशा कोई सुगन्धित पदार्थ अपने पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 300x200 1 1

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
अभी समय बहुत अच्छा नहीं है। जिसके फलस्वरूप योजना के अनुसार चल पाना कुछ कठिन दिखाई देता है। लेकिन यदा-कदा लाभ मिलता रहेगा। लगभग 3 कैरेट मिल्की व्हाइट पोल्की मध्यमा अंगुली में धारण करने से लाभ संभव है।
क्या करें – भगवान श्रीविष्णु की पूजा में भाग लें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 300x200 1 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
हालांकि चन्द्रमा की स्थिति तो आपके पक्ष की है लेकिन बाकी के मंदगति से चलने वाले ग्रहों की प्रतिकूलता के कारण समाज में आपकी अवहेलना हो सकती है। जिस आदर-मान के आप हकदार है उसमें कटौती संभव है।
क्या करें – लोगों की बातों पर ध्यान न दें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।