आज का राशिफल (31 जनवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (31 जनवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 5

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। लोगों को सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा। बिजनेस में कोई नई बात आ सकती है।
क्या करें – अनार जैसे फलों का दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 5

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का ही है। सोचे गए कार्याें के संपन्न होने की संभावना बनी रहेगी। मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। किसी पुराने संबंधी या मित्र से मुलाकात संभव है।
क्या करें – श्रीशिव मंदिर में नंदी की पूजा करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) भाग्य में अवरोध होने से मन अशांत बना रहेगा। जो कुछ सोच रखा है उसका उल्टा होने की आशंका है। चित्त में उठाव हो सकता है। यात्रा न करें। चन्द्रमा अवश्य ही कोई आकस्मिक लाभ करवायेगा।
क्या करें – किन्नर को कुछ सिक्के दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 5

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। लोगों का सहयोग मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।
क्या करें – मून स्टोन समसंख्या में गले में धारण करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 5

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) मित्रों और परिचितों के साथ दिन व्यतीत हो सकता है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है। हर्षाेल्लास का वातावरण रहेगा।
क्या करें – सूर्य नमस्कार को अपने रूटीन में लें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 5

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है। संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है।
क्या करें – कांस्य का कोई बर्तन दान करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 5

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) हालांकि दिन की शुरूआत अच्छी नहीं होगी। लेकिन दोपहर तक समय आपके पक्ष का बन सकता है। कार्य में असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें। जीवन साथी के बारे में भी चिन्ता बनी रहेेगी।
क्या करें – संतोषी माता के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 5

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) चोट-मोच का भय रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं कही जायेगी। आज लाभ की स्थिति होना सायद संभव नहीं होगा। हालांकि पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा।
क्या करें – सुबह घर से निकलते समय पहले पूर्व की तरफ जाएं।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 5

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) संबंधियों से रिलेशन सुधारने का अवसर प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता बनाएं रखें। तनावग्रस्त वातावरण से मुक्ति मिल सकती है। स्थिति आपके नियंत्रण में बनी रहेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं।
क्या करें – मोगरे का इत्र प्रयोग करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 5

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है।
क्या करें – लोहे की मुद्रिका मध्यमा में पहनें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 5

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। वाणी में संयम बनाएं रखें। लोग आपकी आलोचना करंेगे। हालांकि सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेकिन पूरे दिन मन में बैचेनी बनी रहेगी।
क्या करें – काले रंग के जूते मत पहनें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1 3

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) लोगों के सामने स्वयं को प्रभावशाली सिद्ध करने का प्रयास करें। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि या भवन की खरीद की चर्चा हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
क्या करें – स्वर्ण निर्मित श्रीयंत्र गले में धारण करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।