आज का राशिफल (31 मार्च 2021)

Summary :

आज किसी खास करीबी के साथ बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों, कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें, कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

मेष (ARIES) :आज किसी खास करीबी के साथ बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों, कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें, कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

वृष (TAURUS) : परिवार में कुछ मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। व्यस्तता बढ़ जाएगी शाम के समय मनोरंजन संबंधी योजना बन सकती है। चिकित्सा वि​भाग के कर्मचारी अपने कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक करें, थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।

मिथुन (GEMINI) :अध्यापक वर्ग को सरकार की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। माता-पिता संतान की उच्च शिक्षा के लिए किसी योग्य व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। डायबिटिज के मरीज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) :  पति-पत्नी कार्यों में व्यस्त होने की वजह से संतान की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे, जिसका असर बच्चों के परीक्षा परिणाम पर पड़ सकता है। अतः लापरवाही न करें। नेत्र विकार के व्यक्ति डाक्टर की सलाह पर दवाईंया लेते रहें लापरवाही न करें।

सिंह (LEO) :वर्तमान में चल रही किसी गम्भीर ​समस्या को लेकर खुद के प्रति नाराजगी बनी रहेगी। इसे दूर करने के लिए अपने अंदर सकारात्मक विचार लाएं। शाम के समय बाजार में किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात कुछ राहत महसूस दिलाएगी।

कन्या (VIRGO) : किसी भी निवेश संबंधी पॉलिसी लेने से पूर्व उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग ​रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर किसी अच्छे डाक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

तुला (LIBRA) : ग्लैमर, कला, सौन्दर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनी जीवनशैली को सुधारने की कोशिश के साथ अपने अन्दर की नकारात्मक बातों को भी जानने का प्रयास करें, स्वयं में अच्छा महसूस करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : सामाजिक गतिविधियों में बाहरी लोगों के साथ समय व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी का मामला अभी थोड़े दिनों तक चलेगा किन्तु शीघ्र ही राहत मिलने के योग बन रहे हैं। धैर्य बनाए रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष उपल​ब्धि मिलेगी। किसी गम्भीर समस्या से राहत मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। बीमा एवं कमीशन संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

मकर (CAPRICORN) :  धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। युवा वर्ग अपने कैरियर एवं भविष्य को लेकर अधिक सक्रिय एवं गम्भीर रहेंगे। किसी अच्छे कोचिंग संस्था में दाखिला ले सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : कभी-कभी दिनचर्या अव्यवस्थित होने से गुस्सा व चिड़चिड़ापन हावी हो जाता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। गृहणियां नौकरी के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाना जानती हैं। संतान की सक्रियता देखकर मन खुशी से भर जाता है।
मीन (PISCES) : किसी दूर-दराज की यात्रा पर निकलते समय आवश्यक चीजों की पैकिंग अवश्य कर लें, शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। तैलीय एवं गरिष्ठ भोजन न करें। वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र अवश्य करें।

Desk Team