
सूझबूझ से खर्चे करें। अगर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो रहे हैं तो ये समय पर दूर करें। बातचीत के जरिए आप अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करें। कार्यक्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। सही खान-पान की आदत के कारण फिट व हेल्दी रहेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।

व्यावसायिक जीवन में आगे बढऩे के सुनहरे मौकें मिलेंगे। आर्थिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। घर या वाहन की खरीदारी भी हो सकती है। रोमांटिक जीवन को और रोमांटिक बनाने की दिशा में आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। जीवनसाथी और लव पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन।

कुछ जातक उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। घरवालों के साथ समय बिताएं। घर की सुख-शांति का आनंद उठाएं। नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। सेहत संबंधी सभी चिंताएं दूर होंगी। अपनी व अपनों की सेहत दुरुस्त रहेगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

विनम्रता अपनाएं। किसी के भी बारे में कुछ ना बोलें। ऐसा करने से छवि धूमिल होगी। घरेलू मामलों में परिजनों पर निर्भर रहेंगे। रेगुलर कसरत करते हुए सेहतमंद जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। अपने दिल की बात कहने का सही समय है। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला।

दूरदर्शिता अपनाते हुए आर्थिक संकट से सफलतापूर्वक उबर पाएंगे। घर का कोई सदस्य आपके प्रति कटुता पाल सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों को फोकस बनाए रखना होगा तभी बात बनेगी। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- क्रीम।

नए काम की शुरुआत करने में अड़चनें उभर सकती हैं। रीटेलरों के मुनाफे में कमी आएगी। रोमांटिक लाइफ में तनाव बना रह सकता है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार हो रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने संभव हैं। आप निश्चिंत रहें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सुनहरा भूरा।

प्रेम संबंध टूटने पर उदासी बनी रहेगी। जीवन का कड़वा सच स्वीकारने में समय लगेगा। आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। रीयल इस्टेट से जुड़े लेन देन मे फायदा होगा। लोकप्रियता बढ़ेगी और आप सेंटर स्टेज में आएंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।

प्रोजेक्ट के पूरा होने में देरी हो रही है। कार्यक्षेत्र में होने वाले लाभ के बारे में सोचेंगे। हॉस्पीटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। प्रेमी का व्यवहार आपकी समझ से परे रहेगा। आप प्रेम करेंगेए धैर्य रखेंगे। रूठे दोस्तों को मनाने में भी आप सफल रहेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोज।

धन संबंधी चितां बेचैन कर सकती हैं लेकिन इस बात से आशवस्त रहें कि हालात बेकाबू नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे। छात्रों की परफोरमेंस बेहतरीन बनी रहेगी। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गहरा भूरा।

प्रोपर्टी बेचने पर मोटा मुनाफा हो सकता है। धन का निवेश सूझबूझ से करें ताकि भविष्य में लाभ हो सके। किसी बीमारी से छुटकारा पाना मुश्किल लग रहा है। धन बचाएं। किसी परिजन की उदासी दूर करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- हल्का गुलाबी।

महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का सप्ताह है। घरेलू फंक्शन के दौरान लाइम लाइट में रहेंगे। कुछ जातकों का वर्क प्रोफाइल बदल सकता है। कसरत करना शुरू कर सकते हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

घर में किसी खास समारोह की तैयारी में जुटे रहेंगे। इसके लिए आप दिन रात काम करेंगे। समारोह की सफलता दिल को तसल्ली देगी। निवेश करने से पहले जानकार लोगों से सलाह लें। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उचित प्रस्ताव आएंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- फिरोजी।


Download Android App
Download iOS App



