
लोन की अर्जी खारिज हो सकती है। इस कारण महंगा सामान खरीदना मुमकिन नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौती झेलने के लिए तैयार रहें। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक आउटिंग पर जा सकते हैं। छात्रों का मनोबल गिर सकता है। पारिवारिक मतभेद दूर करने में सफल होंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गुलाबी।

परिवार वाले आपसे नाराज रह सकते हैं। परिजनों को आपकी जीवनशैली रास नहीं आ रही है। धन संबंधी चिताएं बनी रहेंगी संयम बरतें। लंबे समय से बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक तरीके से काम होगा। प्रोपर्टी संबंधित मसले जस के तस रहेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गहरा आसमानी नीला।

फिजूलखर्ची के कारण बचत कम होती जा रही है। कार्यक्षेत्र में आप पर नजर रखी जा सकती है। नवविवाहितों के जीवन में प्यार के फूल खिलेंगे। घर में पार्टी के आयोजन की योजना बनेगी। खराब मौसम के कारण आउटिंग का प्रोग्राम कैंसिल होगा। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फिरोजी।

यात्रा के सितारे बुलंद रहेंगे। छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत हो रही है। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। व्यवसाय से जुड़ी आपकी शंकाएं सच हो रही हैं। प्रेम संबंध से जुड़ा तनाव बना रह सकता है। परिवार दृढ़ता से आपका साथ निभाएगा। सेहत साथ निभा रही है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हल्का हरा।

कोई आपके निजी जीवन में दखलअंदाजी करेगा। ये जो कोई भी है इससे दूरी बनाकर चलें। सेहत सही बनी रहेगी। अपने दिल की सुनने का दिन है। आय में बढ़ोतरी हो रही है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का मजा लेंगे। घर की मरम्मत का काम शुरु हो सकता है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मरून।

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण बात रह जाए। लव प्रपोजल अस्वीकार हो सकता है। जीवनसाथी का साथ सारे जख्म भर देगा। सहकर्मी के साथ यात्रा करेंगे। प्रोपर्टी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- केसरिया।

धन संबंधी मामलों में भाग्य साथ देगा। धनवर्षा के प्रबल योग बन रहे हैं। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। प्रेम संबंध के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी परफोरमेंस सभी की नजर में आएगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति का सपना पूरा होगा। प्रोपर्टी संबंधित चिंताएं हो सकती हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पीच।

घरेलू उपचार से बीमारी दूर होगी। मल्टीटास्किंग धन कमाने में काम नहीं आएगी। भाग्य करियर के लिए नए दरवाजे खोलेगा। रोमांटिक लाइफ के लिए समय सही नहीं है। प्रेमीजन को परिवारवालों से मिलवाना चाहेंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्रोग्राम बन सकता है। प्रोपर्टी खरीदना या बेचना लाभ देगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- कॉफी।

जरूरतमंद की मदद कर आत्मसंतोष का अनुभव करेंगे। धन की चिंता सताएगी। अधूरे काम निबटाने के लिए समय लगाना होगा। परिजनों की जरूरतों को पूरा करना होगा। प्रेम संबंध में भरोसे की कमी है। किसी से मिलने के लिए शहर से बाहर जाएंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद।

धनागमन बना हुआ है, चिंता की कोई बात नहीं। कार्यक्षेत्र के हालात मनचाहे रूप से नहीं उभर रहे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रह सकती है। किसी की प्यार भरी बातें दिल जीत लेंगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। प्रोपर्टी डील के दौरान चौकस रहें। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- क्रीम।

सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ेगी। धन को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आगे बढऩे का समय है। एक से ज्यादा काम हाथ में ना लें। रोमांस को प्राथमिकता बना सकते हैं। हॉलीडे प्लान करने के लिए सही दिन नहीं है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- सुनहरा भूरा।

धन संबंधी फैसले सही से नहीं ले पा रहे हैं। बिजनेस से जुड़े सुनहरे मौके इंतजार में हैं। प्रेम संबंध भरोसे के साथ गहराता जा रहा है। जीवनसाथी के साथ तनातनी हो सकती है। प्रोपर्टी में डील करना हानिकारक हो सकता है। सड़क पर सावधान रहें। नियमित कसरत के फायदे दिख रहे हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- पीच।


Download Android App
Download iOS App



