आज का राशिफल (18 जनवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (18 जनवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 1

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) नौकरी या व्यापार में लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। परिवार में किसी के लिए दवा-दारू की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
क्या करें – लाल रंग के खाद्य पदार्थ दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 1

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी। हालांकि आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिखाई देता है। व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे।
क्या करें – प्रातः गायों को गुड़ का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 1

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी। नौकरी पेशा की लोगों के कार्य की प्रसन्नता होगी।
क्या करें – कांस्य रिंग कनिष्ठिका अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 1

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) कुछ हद तक अच्छा दिन है। अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। संबंधियों के कारण वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका है।
क्या करें – श्रीगणेशजी की सफेद फूलों से पूजा करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 1

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) बृहस्पति बैंक बेलेन्स को बढाने का प्रयास कर रहा है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। कार्य में दृढता की कमी के कारण असमंजस्य की स्थिति बन सकती है। धैर्य बनाए रखें।
क्या करें – सुनहरी रंग का कोई कपड़ा हमेशा साथ रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 1

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) इस बात की पूरी-पूरी आशंका है कि काम समय पर पूर्ण नहीं हो। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना हुआ है। इसलिए परिश्रम की अधिकता के बापजूद परिणाम अनुकूल रहे, इसकी संभावना कम है।
क्या करें – हरी दूब श्रीगणेशजी को अर्पित करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 1

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। लोगों में आपकी उपस्थिति सराहनीय दिखाई देगी।
क्या करें – सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 1

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) मांगी गई सहायता मिल चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यांे में गति प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें – प्रातः लाईट रेड वस्त्रों का दान करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 1

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) हालांकि आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है।
क्या करें – घर-ऑफिस की पूर्व दिशा को सुधारें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 1

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।
क्या करें – घर से किसी लोहे की वस्तु को बाहर फेंके।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 1

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। धर्म में खर्च होने की संभावना है।
क्या करें – शनि के दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशिर्वाद मिलेगा। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है।
क्या करें – गुड़ का दान करना चाहिए।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।