
अपनी बात पर अडिग रहेंए आपका पक्ष मजबूत रहेगा। आर्थिक रूप से जीवन में संतोष व्याप्त रहेगा। छात्रों को मुश्किल घड़ी में सहायता मिल जाएगी। प्रेमीजन के साथ अंतरंग पल बिताएंगे। यात्रा को लेकर रोमांचित रहेंगे। खाने पीने की आदतों मे बदलाव लाएं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।

आर्थिक दिक्कतें पीछा नहीं छोड़ रही हैं। छात्र समय पर एसाइनमेंट पूरा कर पाएंगे। व्यावसायिक रूप से संतोषजनक समय रहेगा। रोमांटिक सितारे साथ हैं। लव स्टोरी शुरु हो सकती है। खास काम में परिवार के सहयोग की जरूरत होगी। सामाजिक छवि में चार चांद लगेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेमन।

मामूली तकलीफ को भी गंभीरता से लें ताकि बात ना बढ़े। आर्थिक संकट का समय टल गया है। शुभचिंतक की मदद से कार्यक्षेत्र के मतभेद दूर होंगे। विवाह की बात पक्की हो सकती है। छात्रों की दुविधाएं दूर होंगी। शॉपिंग जेब पर भारी पड़ेगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

अनियमितता के बावजूद सेहत अच्छी बनी रहेगी। धनागमन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में चतुराई से काम करना होगा। कारोबारियों के लिए काम बढ़ाने का समय है। रोमांटिक व फैमिली लाइफ अच्छी बनी रहेगी। आपकी कलात्मक क्षमताएं प्रदर्शित होंगी। प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझ जाएगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पीच।

व्यवसाइयों को मन लगाकर काम करना होगा। छात्रों को अपनी कॉम्पीटीटिव स्पीरिट बनाए रखनी होगी। स्टॉक मार्किट में धन हानि हो सकती है। सामाजिक कार्य के लिए धन जुटाना टेड़ी खीर होगा। जंक फूड से तौबा करें। रोमांटिक लाइफ रॉकिंग रहेगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- रॉयेल ब्लू।

कार्यक्षेत्र में आपके विचारों का समर्थन होगा। उनपर अमल करना आपकी ही जिम्मेदारी बनेगी। सेल्स से जुड़े जातक अच्छा मोलभाव कर सकेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफ लता प्राप्त होगी। उतार चढ़ाव के बावजूद पारिवारिक शांति बनी रहेगी। लोन चुकाने के लिए अतिरिक्त धन कमाने का विचार बनाएंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गहरा ग्रे।

तुला राशि के कुछ जातक बड़े घर में शिफ्ट हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समस्याओं के बारे में बात ना करना भी समस्या ही है। खेलकूद में दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मी के साथ प्रेम की बात आगे बढ़ सकेगी। ध्यान लगाने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- केसरिया।

मनपसंद साथी के साथ यात्रा करना रोमांचक रहेगा। प्रेमीजन से मनचाहा उपहार मिल सकता है। प्रमोशन के योग प्रबल हो रहे हैं। सामाजिक स्तर पर छवि में चार चांद लगेंगे। धन बचाने के बारे में विचार पक्का होगा। परिजनों का भाग्योदय संभव है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।

अनुशासित जीवनशैली अपनाते हुए सेहतमंद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दबाव व तनाव महसूस कर सकते हैं। इनकम बढ़ाने की कोशिशें कुछ ही हद तक सफ ल होंगी। दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए समय निकालें। विदेश यात्रा की संभावनाएं बनी रहेंगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।

कार्यक्षेत्र में लापरवाही सही नहीं। अफवाहों पर यकीन ना करें। कारोबारियों के लिए मुनाफे का समय है। परिजनों की मदद से कई समस्याएं सुलझ जाएंगी। विवाह की बात पक्की हो सकती है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। यात्रा की योजना टाल देने में ही सुरक्षा है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का लाल।

रोमांटिक इवनिंग आपके इंतज़ार में है। व्यवसाइयों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। घरेलू उपचार से मौसमी बीमारियों में राहत आएगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। प्रोपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। शांत रहकर पारिवारिक मसलों को सुलझा लें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला।

प्रोजेक्ट का काम तेजी पकड़ता दिख रहा है। इसकी सफ लता का सेहरा आपके ही सिर बंधेगा। किसी खास काम के लिए धन का बंदोबस्त हो ही जाएगा। किसी के भी साथ अपने राज शेयर ना करें। परिजनों के पीछे पड़कर उनसे काम करवाना पड़ेगा। प्रोपर्टी डील आपके पक्ष में फाइनल होगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- मेजेंटा।


Download Android App
Download iOS App



