हैदराबाद : राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बने रहने की मांग का समर्थन करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पूनम प्रभाकर द्वारा अपने से अपने पद से इस्तीफा देने के अगले दिन कांग्रेस सचिव वी हनुमंत राव ने शनिवार को कहा कि यदि गांधी अनुरोधों को नहीं सुनते हैं तो वह भी पार्टी पद पर नहीं बने रहेंगे।
गांधी को लिखे पत्र में पूर्व सांसद राव ने कहा, ‘‘अगर आप हमारे निवेदन को नहीं सुनते हैं तो मैं भी कांग्रेस पदाधिकारी नहीं बना रहना चाहता और मैं पार्टी में अपने सभी पद त्याग दूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कृपया देश की खातिर तुरंत कार्यभार संभाल लीजिए।’’
पूनम प्रभाकर ने शनिवार को ‘पीटीआई’ से कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य नेताओं को राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वह अपने पद से इस्तीफा वापस ले लें।
तेलंगाना में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी आर सी खूंटिया ने कहा कि अपना पद त्यागना किसी नेता का व्यक्तिगत फैसला है।
खूंटिया ने कहा, ‘‘उनके (राहुल के) इस्तीफे से कांग्रेस और कमजोर होगी। इसलिए हमने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर उनसे अपना इस्तीफ वापस लेने का अनुरोध किया है।’’


Download Android App
Download iOS App



