लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में कहा कि अगले संसद सत्र से उनका प्रयास अधिक से अधिक कामकाज को कागजरहित बनाने का होगा जिससे संसद के करोड़ों रुपये बचाये जा सकेंगे। बिरला ने शून्यकाल के दौरान जानकारी दी कि सदस्य जब अगले सत्र में आएंगे तो प्रयास है कि कामकाज अधिक से अधिक पेपरलैस हो।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास संसद के एक-एक पैसे का सदुपयोग करने का है। बिरला ने कहा कि कागजों पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। कागजरहित कामकाज को बढ़ावा देने से संसद का करोड़ों रुपये बचाया जा सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जो सदस्य चाहेंगे उन्हें सामग्री ऑनलाइन प्रदान की जाएगी और जो इसके लिए तैयार नहीं होंगे और वह कागजों के साथ कामकाज कर सकेंगे। बिरला ने यह भी कहा कि अगले सत्र से सांसदों को सदन में उनके भाषण देने के दो घंटे के अंदर मोबाइल पर उसकी क्लिप मिल जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



