कन्नौज में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 50 यात्री फंसे होने की आशंका

Summary :

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बड़ी खबर आ रही है जहा बताया जा रहा है कि बस और ट्रक में भिड़ंत हुई है जिसके बाद दोनों गाड़ियां आग लग गयी है। वही , कहा जा रहा है कि बस में 50 यात्री के फंसे होने की आशंका हैं।

खबरों के अनुसार ,मौके पर  दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गयी है। ये हादसा छिबरामऊ के घिलोई गांव के पास हुआ। जो बस फरुखाबाद से जयपुर जा रही थी। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी को मौके पर जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि घायलों को तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Shera Rajput