राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को सपत्नीक तिरुपति पहुंचे और तिरुचानुर स्थित श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) अधिकारियों और मंदिर के पुजारियों ने श्री कोविंद और श्रीमती सविता कोविंद का ‘पूर्णकुंभा स्वागतम’ के साथ स्वागत किया।
कोविंद दंपति यहां से कपिलेश्वरा स्वामी मंदिर पहुंचे। वे तिरुमला में रात्रि विश्राम करेंगे तथा रविवार की सुबह भगवान बालाजी के दर्शन करेंगे।
इसके पश्चात वह श्रीहरिकोटा के लिए रवाना होंगे, जहां वह चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के मौके पर मौजूद रहेंगे। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सोमवार को तड़के 02.40 बजे की जायेगी।
इससे पहले रेनीगुन्टा हवाई अड्डे पर राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी और उनके मंत्रिमंडलीय सदस्यों तथा उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।


Download Android App
Download iOS App



