राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु नानक देव जी की जयंती (गुरुपर्व) की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से समानता, भाईचारे और सद्भाव के लिए खुद को समर्पित करने की अपील की।
नानक जयंती पर सभी को शुभकामनाएं
रविवार को उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रथम सिख गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में समानता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर जोर दिया गया है। उनका मानना था कि मानवता की सेवा भगवान की सेवा है। उन्होंने लोगों को प्रेम, शांति और करुणा के मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति ने कहा, आइए हम अपने विचार, वाणी और कार्यों में उनकी शिक्षाओं का पालन करें और समानता, भाईचारे और सद्भाव के लिए खुद को समर्पित करें।


Download Android App
Download iOS App



