नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2018 और इस साल कुल छह सांसदों की ओर से शिकायत की गई कि हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों उनके साथ दुर्व्यवहार किया। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के 2009 के परिपत्र के मुताबिक सुरक्षा जांच के दौरान सांसदों के प्रति उचित शिष्टाचार दिखाया जाता है।
मंत्री ने कहा कि पिछले साल और इस साल अब तक छह सांसदों ने सुरक्षा जांच के दौरान दुर्व्यवहार की शिकायत की। उन्होंन हर शिकायत की जांच कराई गई और जांच के नतीजे के मुताबिक कार्रवाई भी की गई।


Download Android App
Download iOS App



