नयी दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंकों में अब तक 35.99 करोड़ खाते खोले गए जिनमें 29.54 करोड़ खाते सक्रिय हैं।
वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना अगस्त 2014 में प्रारंभ की गयी थी। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 26 जून 2019 तक इस योजना के तहत 35.99 करोड़ खातों में से 25.54 करोड़ खाते सक्रिय हैं।
ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत निजी क्षेत्र के बैंकों को भी खाते खोलने की अनुमति है और उनसे मिली जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों द्वारा 1.23 करोड़ खाते खोले गए।


Download Android App
Download iOS App



