झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर रघुवर दास सरकार पर निशाना साधते हुये आज सवालिया लहजे में कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है या गुंडों की।
श्री मरांडी ने यहां वंशीधर नगर में आमसभा को संबोधित करते हुये कहा कि झारखंड में आए दिन लूट, हत्या और बालात्कार की घटनाएं हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के सोनभन्द्र और उन्नाव की घटना के हवाले से कहा कि भाजपा सरकार में शामिल लोग खुद अपराध कर रहे हैं।
झाविमो अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ ही यदि सुख-शांति लानी है तो इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकना होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कटाक्ष करते हुये कहा कि वह जनता के नहीं बल्कि पूंजीपतियों के ‘दास’ बन गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



