शाहजहांपुर में डीएम ने दिए तिरंगे के सम्मान के लिए कड़े निर्देश

Summary :

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने 15 अगस्त के दिन तिरंगे के सम्मान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है।

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने 15 अगस्त के दिन तिरंगे के सम्मान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है। 
श्री सिंह ने बुधवार को यहां विकास भवन में अधिकारियों और जन गणमान्य नागरिकों के साथ एक बैठक की। बैठक में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। 
जिला अधिकारी का कहना है कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। 
उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि 15 अगस्त के दिन अगर झंडे का अपमान होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का झंडा पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। ऐसे में कहीं पर भी प्लास्टिक का झंडा बिकते हुए पाया गया तो विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
साथ ही सरकारी भवनों पर भी झंडा लगाने को लेकर पूरी एहतियात बरती जाएगी। तिरंगे में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Shera Rajput