भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। दरअसल, आज एक साथ 5 खिलाड़ियों के जन्मदिन है। बता दें कि आज रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, आरपी सिंह और करुण नायर का जन्मदिन है। बुमराह जहां आज 30 साल के हो गए है वहीं अय्यर 29, जडेजा 35, करुण नायर 32 और आरपी सिंह मना रहे 38वां जन्मदिन रहे है।
30 के हुए बुमराह के क्रिकेट की बात करें तो वर्ल्ड कप 2023 में बेहद यादगार सफर रहा। बुमराह ने विश्व कप में शानदार बॉलिंग करते हुए 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में 35 रन बनाने का अनोखा कारनामा भी बुमराह कर चुके हैं।
29 साल के हुए अय्यर ने भी अपनी बल्लेबाजी की लोह मनवाया। विश्व कप 2023 में अय्यर का बल्ला भी जमकर बोला था और उन्होंने लगातार दो शतक जमाए थे। अय्यर के बल्ले से 11 मैचों में 66.25 की औसत से 530 रन निकले थे।


Download Android App
Download iOS App



